spot_img

Darbhanga Crime बैंक से निकले, पानी पीने रुके और 2.50 लाख रुपए गायब! दरभंगा में दिनदहाड़े LIC एजेंट के साथ लूट

Bihar Crime News: दरभंगा के लहेरियासराय में बैंक ऑफ इंडिया के ठीक बाहर एक LIC एजेंट की बाइक की डिक्की से दिनदहाड़े ढाई लाख रुपए की चोरी हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, और पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News: प्रभास रंजन दरभंगा। दरभंगा के लहेरियासराय में दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास से एक LIC एजेंट की बाइक की डिक्की से 2 लाख 50 हजार रुपए उड़ा लिए गए। यह घटना लहेरियासराय थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुई है, जिससे पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर भी संदेह उठ रहा है।

- Advertisement -

पीड़ित की पहचान बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोढ़ैला गांव निवासी शंकर पासवान के रूप में हुई है, जो पेशे से LIC एजेंट हैं। शंकर पासवान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दोपहर लगभग 1:30 बजे बैंक ऑफ इंडिया से 1 लाख 20 हजार रुपए निकाले थे। ये रुपए उन्होंने अपनी बाइक की डिक्की में रखे एक बैग में डाल दिए। इस बैग में पहले से 1 लाख 30 हजार रुपए मौजूद थे, जिससे कुल रकम 2 लाख 50 हजार रुपए हो गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident बेनीपुर में सड़क हादसे का खौफनाक मंजर! कोर्ट मुंशी की हालत बेहद नाजुक, DMCH में जिंदगी की जंग

पैसे रखने के बाद शंकर पासवान सड़क के दूसरी ओर पानी की बोतल खरीदने के लिए गए। जब वह वापस अपनी बाइक के पास लौटे, तो रुपए से भरा बैग गायब था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर बैंक के अंदर से ही शंकर पासवान का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में घर से निकलीं युवती नहीं लौटी! शादी के लिए अगवा, पुलिस ने 4 पर कसा शिकंजा

बैंक गार्ड की भूमिका पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बैंक के गार्ड बिना काम के लोगों को रोक-टोक करते, तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। अक्सर ऐसे उचक्के बैंक परिसर के अंदर और बाहर रेकी करते रहते हैं, जिनकी पहचान कर उन्हें रोका जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  पितृपक्ष मेला से पहले गया में बड़ा एक्शन: युद्धस्तर पर सुधर रही 35 सड़कें, जानें अपडेट

पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

चोरी की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना के दारोगा रजनीश तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस टीम अब बैंक ऑफ इंडिया में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस ने पीड़ित शंकर पासवान का बयान दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में दिनदहाड़े होने वाली चोरियों और बैंक सुरक्षा की कमजोरियों को उजागर कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जमुई में सड़क पर भीड़ ने घेरा, युवक-युवती से की बदसलूकी: वीडियो वायरल होते ही पुलिस हुई एक्टिव, क्या होगी कार्रवाई?

Jamui News: जमुई में एक स्कूटी सवार युवक और युवती से भीड़ की बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान और FIR की प्रक्रिया शुरू क #JamuiNews,#BiharCrime,#MobJustice

पटना में पुलिसकर्मी को बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा भारी, 1000 का चालान कटा!

Bihar Traffic Police: पटना में यातायात नियमों का पालन कराने वाली पुलिस को ही बिना हेलमेट बाइक चलाना महंगा पड़ा. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी का 1000 रुपये का ई- #PatnaTraffic,#BiharPolice,#TrafficRules

पटना के सरकारी कार्यक्रम में बड़ा खुलासा! रंगेहाथ पकड़े गए 3 पॉकेटमार, जानिए क्या-क्या हुआ बरामद?

Patna Crime News: पटना में सरकारी कार्यक्रम के दौरान पॉकेटमारी करते तीन बदमाशों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार किया, उनके पास से सात हजार रुपये और #PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#Gandhimaidan

नालंदा में दहला देने वाली वारदात! 6 दिन बंधक बनाकर मजदूर को पीटा, ठेकेदार ने खेत में गाड़ दिया शव

Bihar Crime: बिहार के नालंदा में एक मजदूर दंपति को 6 दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। ठेकेदार पर लोहे की रॉड से पीटकर मजदूर पति की हत्या करने और शव को खेत में गाड़ने #BiharCrime,#NalandaNews,#LaborExploitation