spot_img

जयनगर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की AC कोच के अंदर निकला सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार, फिर जो हुआ…

Bihar Train News: जयनगर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घंटों दहशत में यात्रा करने के बाद मुजफ्फरपुर में ट्रेन का पूरा डिब्बा बदलना पड़ा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Train News: जयनगर से दिल्ली जा रही बिहार की प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12561) के यात्रियों ने एक भयावह अनुभव किया। ट्रेन के सेकंड एसी कोच में अचानक सांप दिखने से यात्रियों में जबरदस्त दहशत फैल गई। यह घटना ट्रेन में सफर कर रहे लोगों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर रही है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ट्रेन का पूरा कोच ही बदलना पड़ा, जिससे यात्रा में एक घंटे की देरी हुई।

- Advertisement -

जयनगर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की AC कोच के अंदर निकला सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार, फिर जो हुआ...

इससे एक दिन पहले Chhapra में जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने वाले 6 सपेरे को RPF ने की कार्रवाई करते यात्रियों में दहशत फैलाने की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था। अब आगे

- Advertisement -

AC कोच में सांप देख यात्रियों की अटकी सांसें

अरुण ठाकुर नाम के एक यात्री ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर दरभंगा से: CISF का नया ठिकाना बनने को तैयार! बनेगा बड़ा आवासीय और कार्यालय भवन | 7 एकड़ जमीन का होगा परिसर

जयनगर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की AC कोच के अंदर निकला सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार, फिर जो हुआ...

जयनगर से खुलने के बाद दरभंगा स्टेशन पहुंचने से पहले ही ए2 एसी कोच में सीट के ऊपर लगे पैनल में एक सांप जैसा जीव दिखा। इसे देखते ही कोच में बैठे सभी यात्री डर गए और तुरंत टीटीई व रेलवे अधिकारियों से शिकायत की।

अरुण ठाकुर ने बताया, ‘वह अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शनिवार को सफर कर रहे थे। जयनगर से खुलने के बाद दरभंगा स्टेशन से पहले ए2 एसी कोच में सीट के ऊपर की तरफ पैनल में सांप जैसा जीव नजर आया। इससे वहां बैठे सभी यात्री दहशत में आ गए। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे से की।’

दरभंगा में नहीं मिला सांप, मुजफ्फरपुर में बदला कोच

यात्रियों की शिकायत पर जब ट्रेन दरभंगा पहुंची, तो रेलवे के कर्मचारी जांच के लिए कोच में आए। उन्होंने पैनल खोलकर पूरी जांच की, लेकिन सांप का कोई निशान नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को दरभंगा से आगे के लिए रवाना कर दिया गया, लेकिन यात्रियों की दहशत बरकरार रही। रात करीब साढ़े 9 बजे ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों को कोच खाली करने का निर्देश दिया। बार-बार खोजबीन के बाद भी सांप नजर नहीं आया।

ट्रेन में बदला डिब्बा, यात्रियों ने ली राहत की सांस

सांप के न मिलने और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, रेलवे ने ए2 एसी कोच को ट्रेन से अलग करने का फैसला किया। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर इस कोच की जगह दूसरी बोगी को ट्रेन से जोड़ा गया। इस प्रक्रिया में एक घंटे का समय लगा और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रात करीब 11 बजे अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई। कोच बदले जाने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। रेलवे कर्मियों का कहना है कि संभवतः सांप पैनल के अंदर किसी छेद से बाहर निकल गया होगा, इसलिए वह दोबारा नहीं दिखा।

मधुबनी निवासी यात्री अरुण ठाकुर ने रेलवे अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘समस्तीपुर रेल मंडल के स्टाफ ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बिना समय गंवाए नई बोगी लगा दी। इससे यात्रियों का सफर चिंता मुक्त हो गया।’

इस घटना ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चलती ट्रेन के एसी कोच में सांप का मिलना, और फिर उसका गायब हो जाना, रेलवे की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सोचने पर मजबूर करता है। यात्रियों को घंटों दहशत में सफर करना पड़ा, जो एक आरामदायक यात्रा के अनुभव के विपरीत था। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे को अपनी जांच प्रक्रियाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  Bihar University News बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब पढ़ाई के साथ ही मिलेगी नौकरी, इन 7 कोर्सों को मिली मंजूरी ' AFDP '

ट्रेन में सांप देख यात्री सहमे! रेलवे ने तुरंत बदल दिया पूरा AC कोच

Swatantrata Senani Express: शनिवार को जयनगर से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के A2 एसी कोच में एक सांप जैसा जीव दिखने से यात्रियों में भारी दहशत फैल गई। इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरा एसी कोच ही बदल दिया।

यात्री अरुण ठाकुर के अनुसार, वे अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी जयनगर से ट्रेन खुलने के बाद दरभंगा पहुंचने से पहले A2 कोच में सीट के ऊपर पैनल की ओर सांप जैसा एक जीव दिखाई दिया। इसे देखते ही कोच में बैठे सभी यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने तत्काल टीटीई और रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। कई किलोमीटर तक यात्री सहमे हुए सफर करते रहे।

यह भी पढ़ें:  बिहार MLC चुनाव से पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा दांव, बताया क्यों जीतेंगे NDA उम्मीदवार!

दरभंगा से मुजफ्फरपुर तक खौफ का सफर

ट्रेन जब दरभंगा पहुंची, तो रेलवे कर्मचारियों ने कोच में जाकर संबंधित पैनल को खोलकर जांच की, लेकिन उन्हें कोई सांप नहीं मिला। इसके बावजूद यात्रियों में डर बना रहा और ट्रेन को दरभंगा से आगे रवाना कर दिया गया। रात करीब 9:30 बजे ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची, जहां रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों को कोच से खाली कराकर दोबारा गहन जांच की। इस बार भी सांप नहीं मिला।

रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने एहतियात के तौर पर A2 कोच को ट्रेन से अलग करने का बड़ा फैसला लिया। उसकी जगह एक दूसरी बोगी ट्रेन में जोड़ी गई, जिसके बाद स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए आगे रवाना किया गया। रेलवे कर्मचारियों के मुताबिक, यह संभव है कि सांप पैनल के अंदर से किसी छेद के जरिए बाहर निकल गया हो, जिसकी वजह से बाद की जांच में वह नहीं मिला।

यात्री अरुण ठाकुर ने कहा, ‘कोच बदले जाने के बाद उन्होंने राहत महसूस की और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए रेलवे स्टाफ का आभार जताया।’

कोच बदलने की इस पूरी प्रक्रिया में लगभग एक घंटा लग गया, जिसके कारण ट्रेन रात लगभग 11 बजे मुजफ्फरपुर से एक घंटे की देरी से रवाना हुई। यात्रियों ने इस त्वरित कार्रवाई के बाद राहत की सांस ली। इस घटना का एक वीडियो यात्री ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया, जिसने इस मामले को और चर्चा में ला दिया। हालांकि, रेलवे की ओर से सांप के ट्रेन में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा महागठबंधन में फूट! दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस के मदन मोहन झा के खिलाफ RJD ने उतारा उम्मीदवार – कुमार राय| अब 5...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन के अंदर घमासान तेज हो गया है। राजद ने दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा है, जिससे अब पांच सीटों #BiharMLCElection,#Mahagathbandhan,#RJDvsCongress

बिहार MLC चुनाव से पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा दांव, बताया क्यों जीतेंगे NDA उम्मीदवार!

Bihar MLC Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बिहार एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार सहित सभी एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने 20 साल के विकास का जिक्र कर मतदाताओं स #BiharMLCElection,#NishantKumar,#NDABihar

Bihar University News बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब पढ़ाई के साथ ही मिलेगी नौकरी, इन 7 कोर्सों को मिली मंजूरी ‘...

Bihar University News: बिहार के विश्वविद्यालयों में अब छात्रों को पढ़ाई के साथ अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका मिलेगा। राज्यपाल सह कुलाधिपति ने 7 नए रोजगारोन्मुखी कोर्सों को मंजूरी दी है, #BiharUniversityNews,#ApprenticeshipCourses,#BiharEducation

Darbhanga Land Fraud दरभंगा में जमीन के नाम पर 26 लाख की ठगी, फिर दूसरे को बेच दी प्रॉपर्टी!पैसे मांगने पर मारपीट और ...

Bihar Land Fraud: दरभंगा में जमीन के नाम पर 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार ने मो. इम्तेयाज अहमद पर आरोप लगाया है कि रकम लेने के बाद जमीन #BiharCrime,#DarbhangaNews,#LandFraud