spot_img

खान सर की एक झलक पाने को बेताब हुए हजारों युवा! बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे तो मचा हंगामा

Saran Khan Sir: बाढ़ प्रभावित मकेर में राहत सामग्री बांटकर निकले खान सर, उनके एक इशारे पर पेट्रोल पंप पर उमड़ा जनसैलाब, सेल्फी लेने को बेताब दिखे युवा.

spot_img
- Advertisement -

Saran Khan Sir: बिहार के सारण जिले में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे खान सर को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा उमड़ पड़े. मकेर में बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री वितरण के बाद खान सर के पीछे युवाओं की भारी भीड़ लग गई. राहत बांटकर जैसे ही खान सर ट्रैक्टर से आगे बढ़े, दर्जनों बाइक सवार युवा उनसे मिलने और बातचीत करने के लिए लगातार रुकने की अपील करते हुए उनके पीछे चल पड़े.

- Advertisement -

खान सर की एक झलक पाने को बेताब हुए हजारों युवा! बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे तो मचा हंगामा

- Advertisement -

युवाओं की बेताबी देखकर खान सर ने उन्हें आगे एक पेट्रोल पंप पर मिलने का आश्वासन दिया. इसके बाद जब उनका ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर रुका, तो वहां युवाओं का एक विशाल हुजूम जमा हो गया.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Saran SHO Suspension बाढ़ राहत में पिस्टल निकाली तो थानाध्यक्ष सस्पेंड! भीड़ ने कहा था -' गोली चलाओ '

पेट्रोल पंप पर सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़

पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही युवा खान सर से मिलने, उनका धन्यवाद करने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए. इस दौरान कई युवाओं ने उनसे बातचीत करने की कोशिश भी की. खान सर और उनकी टीम मकेर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच लगातार राहत सामग्री वितरित कर रही है.

यह भी पढ़ें:  Saran Flood सारण में बाढ़ का कहर: छत छिनी, बिस्तर गिट्टी का... सड़क पर गुजरेगी हजारों परिवारों की रात!

खान सर की एक झलक पाने को बेताब हुए हजारों युवा! बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे तो मचा हंगामा

बाढ़ प्रभावित इलाकों में जारी है राहत अभियान

खान सर की टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की जरूरतों की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करा रही है. राहत अभियान के तहत मकेर के अलावा पानापुर और परसा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी सहायता पहुंचाई जा रही है.

पुरुषोत्तमपुर, सुल्तानगंज और फुलवरिया समेत कई गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. बाढ़ के कारण इन परिवारों के सामने भोजन, पेयजल और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर गंभीर परेशानी बनी हुई है. राहत वितरण के जरिए इन प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामग्री पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें:  “उठवा लेंगे, ठोकवा देंगे, टपका देंगे” — क्या बिहार में सवाल पूछने पर अब यही जवाब मिलेगा? सारण में क्या हो रहा? पढ़िए - बाढ़ - राहत - धमकी का कॉकटेल!

कार से रवाना होते समय किया अभिवादन

पेट्रोल पंप पर कुछ देर रुकने के बाद खान सर कार से वहां से रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने कार के सनरूफ से बाहर आकर वहां मौजूद लोगों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया. खान सर के पीछे बाइक से जाते युवाओं और पेट्रोल पंप पर जुटी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बड़ी संख्या में लोग खान सर से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं. बाढ़ राहत अभियान के दौरान मकेर में सामने आया यह दृश्य खान सर की युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा वाले के घर केवटी में चोरी! 50 हजार का सामान -चोरों ने उड़ाया | गैस सिलेंडर, इनवर्टर और साड़ी

Kewati Theft: दरभंगा में रहने वाले एक शख्स के केवटी गांव स्थित घर में रविवार रात 50 हजार रुपये के सामान की चोरी हो गई। गृहस्वामी ने घर के पास नशेड़ियों की मौजूदगी पर सवाल उठा #KewatiTheft,#DarbhangaCrime,#BiharPolice

Bihar JDU Crisis | JDU में खलबली! ललन के बोल पर नीतीश ने बुलाई आपात बैठक, क्या होगा अनंत सिंह का?

Bihar JDU Crisis: पटना में जेडीयू के भीतर चली बैठकों और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर 40 मिनट तक चली बंद #BiharJDU,#NitishKumar,#LalanSingh

खुशखबरी Bihar Property Tax! बिहार के गांवों में घरों पर अब नहीं चुकाना होगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Bihar Property Tax: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत दी है। पंचायती राज विभाग ने गांवों में आवासीय घरों पर संपत्ति कर न लगाने का फैसला किया ह #BiharPropertyTax,#RuralDevelopment,#PanchayatiRaj

Sitamarhi Accident: सेप्टिक टैंक में उतरे राजमिस्त्री और मजदूर – फिर कभी बाहर नहीं आए! दो जिंदगियां जहरीली गैस से खत्म – मौत

sitamarhi accident: सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजमिस्त्री और मजदूर ने बिना सुरक्षा उपकरण के दम तोड़ दिया, जिससे #SitamarhiAccident,#BiharNews,#SepticTankDeath