Jamui Murder: जमुई जिले के जमुई हाबूनगर गांव में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत देखने गए 50 वर्षीय किसान अमिरक यादव की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। अपराधियों ने न सिर्फ उनकी जान ली, बल्कि क्रूरता की हदें पार करते हुए उनके दोनों पैर भी काटकर अलग कर दिए।
वारदात के बाद इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
इस नृशंस घटना से चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज स्थित हाबूनगर गांव में गहरा सदमा और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुराने विवाद में हुई हत्या, 8 पर FIR दर्ज
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुराने विवाद का नतीजा है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया है, जबकि तीन अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।






