spot_img

Motihari Murder: युवक की शरीर में छेद ही छेद – चाकू से 24 खंड में काटा, घर से बुलाकर दोस्तों की खौफनाक वारदात? हत्या के पीछे का राज क्या?

Motihari Murder: तुरकौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दीपक कुमार की लाश मिलने से हड़कंप। परिजनों ने दोस्तों पर जताया हत्या का शक, पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाई, हत्यारों की तलाश जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Motihari Murder: मोतिहारी में अपराधियों ने एक रूह कंपा देने वाली वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। यहां एक युवक को घर से बुलाकर शराब पार्टी के बाद चाकू से ताबड़तोड़ 24 वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। सनसनीखेज हत्या के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

मंगलवार सुबह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर में रेतवा नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पर चाकू से करीब दो दर्जन वार किए गए थे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान जयसिंहपुर खिरुआ बाजार निवासी भूलन साह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।

- Advertisement -

घर से बुलाकर दोस्तों ने ही की खौफनाक हत्या?

दीपक के परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे सुनील साह का पुत्र और दो अन्य युवक दीपक को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद दीपक वापस घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह नदी किनारे उसका शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। दीपक के शरीर पर चाकू के गहरे जख्म देखकर सभी सदमे में हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime: नवगछिया में 15 लाख की स्मैक जब्त, तस्कर रंगे हाथ धराया!

डीएसपी ने संभाली जांच की कमान, एफएसएल टीम मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई। सदर डीएसपी दिलीप कुमार, तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और दारोगा मनीष राज पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने घटनास्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है, जिससे हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी Bihar Property Tax! बिहार के गांवों में घरों पर अब नहीं चुकाना होगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

हत्या के पीछे का राज क्या? पुलिस जुटा रही सुराग

जांच के दौरान दीपक के शरीर पर चाकू से लगभग 24 वार किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल से मीट-भूंजा और शराब की खाली पाउच भी मिली है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले दीपक और उसके परिचित युवकों ने वहां साथ में खाना-पीना किया होगा। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया, ‘मामले में लगातार छापेमारी की जा रही है। हत्यारे जल्द ही पकड़े जाएंगे और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।’

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के साथ रात में गए युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच और एकत्रित किए गए साक्ष्यों के आधार पर ही हत्या की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो पाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News दुर्गा पूजा में डीजे बजाया तो खैर नहीं! बेनीपुर पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

Bihar Durga Puja: बेनीपुर में दुर्गा पूजा को लेकर बहेड़ा थाने में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने डीजे पर बैन और सोशल मीडिया पर निगरानी के सख्त निर्देश दिए। #BiharDurgaPuja,#BenipurPolice,#PeaceCommittee

दरभंगा में पॉकेटमारों और ठगों का आतंक- पुलिस के पहरे में भीड़ से ₹31,000 गायब! जिसने चोरी की, उसका नाम जानकर चौंक जाएंगे –...

Darbhanga Pocket Mar: दरभंगा के लहेरियासराय क्षेत्र में MLC चुनाव नामांकन के दौरान भारी भीड़ के बीच पॉकेटमारों ने ₹31,000 उड़ा लिए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद हुई इस घटना में एक #DarbhangaNews,#BiharCrime,#MLCElection

Darbhanga Crime स्कूल से लौट रही 8 साल की बच्ची से ‘ हैवानियत’ की खोरी! फुसलाकर घर के अंदर बुलाया | फिर पुलिस ने...

Ghanshyampur Crime: घनश्यामपुर में 8 साल की स्कूली बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज #GhanshyampurCrime,#BiharNews,#ChildSafety

दशहरा 2026: बिहार में कब है विजयादशमी और दुर्गा विसर्जन? तारीख पर आया दरभंगा के विद्वानों का बड़ा फैसला!

Bihar Dussehra 2026: वर्ष 2026 में बिहार में विजयादशमी और दुर्गा विसर्जन की तारीख को लेकर धर्मशास्त्रियों ने स्पष्ट फैसला सुनाया है। 21 अक्टूबर को ही दशहरा मनाने की सलाह दी गई है, ज #BiharDussehra,#Vijayadashami2026,#DurgaVisarjan