spot_img

Darbhanga Crime | नशे में हंगामा कर रहा MUZAFFURPUR गायघाट के युवक अरुण राय को दबोचा! कारोबारी के पास मिली 3 लीटर शराब

Jale Police Arrest: जाले पुलिस ने 5 अक्टूबर को शराबबंदी कानून के तहत दो बड़ी कार्रवाई की। शंकर चौक के पास एक युवक को नशे की हालत में पकड़ा गया, वहीं मस्सा बाजार से 3 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया।

spot_img
- Advertisement -

Jale Police Arrest: बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में जाले पुलिस ने 5 अक्टूबर को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। एक युवक को सार्वजनिक तौर पर नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया, जबकि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को तीन लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दबोचा गया है। इन कार्रवाइयों से इलाके में शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

शराब के नशे में पकड़ा गया भरतनगर का युवक

जाले थाना क्षेत्र में 5 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे पुलिस गश्ती दल को बड़ी सफलता मिली। एसआई पवन कुमार सशस्त्र बल के साथ गश्त पर थे, तभी जाले शंकर चौक के पास ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था, जो शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। पुलिस ने तत्काल उसे अपनी हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उसके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। थाने ले जाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें उसके शरीर में 222.7 MG/100 ML अल्कोहल की पुष्टि हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics सरकार और नीतीश पर RJD का सबसे बड़ा हमला! 'जदयू में आग लगी है, खजाना खाली', डस्टबिन घोटाला | अब video जारी होगा क्या?

गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित भरतनगर निवासी अरुण कुमार राय (34 वर्ष) के रूप में हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सकीय जांच में भी उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने अरुण कुमार राय को गिरफ्तार कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को आवेदन सौंप दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Farmers Land सैटेलाइट सिटी के लिए किसानों की जमीन पर भड़के राकेश टिकैत! सरकार से पूछे तीखे सवाल|संपत्ति की कीमत पुराने रेट पर क्यों?

गुप्त सूचना पर मस्सा बाजार में छापेमारी, 3 लीटर शराब जब्त

इसी कड़ी में, जाले पुलिस ने 5 अक्टूबर को ही शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की। थाना पुलिस को गररी में गुप्त सूचना मिली थी कि मस्सा बाजार से सटे एक गाछी में स्थित फूस की दुकान में शंभू कुमार पासवान अवैध रूप से देसी शराब बेच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम करीब साढ़े छह बजे मस्सा गांव की ओर रवाना हुई।

पुलिस टीम जैसे ही शंभू पासवान की दुकान के पास पहुंची, पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने चौकीदार और अन्य सहयोगियों की मदद से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शंभू कुमार पासवान (38 वर्ष), पिता स्व. जगदेव पासवान, निवासी मस्सा, थाना जाले बताया। तलाशी के दौरान उसकी झोपड़ीनुमा ताड़ी दुकान से प्लास्टिक की बोतलों में कुल तीन लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में 15 अक्टूबर से दौड़ेगी नई ट्रेन, 18.2 KM लंबी रेल लाइन तैयार, 3 जिलों को होगा सीधा फायदा

शंभू पासवान बरामद शराब के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने तत्काल शराब को जब्त किया और आरोपी शंभू कुमार पासवान को विधिवत गिरफ्तारी मेमो बनाकर गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस ने शंभू कुमार पासवान के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

जाले पुलिस की यह लगातार कार्रवाई यह दर्शाती है कि इलाके में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के धंधेबाजों और शराब का सेवन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police दरभंगा में बड़ा हादसा: BSAP के 37 जवान एक साथ बीमार, DMCH इमरजेंसी में एडमिट |कैंप में मचा हड़कंप!

Bihar Police: दरभंगा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के 37 जवान अचानक बीमार पड़ गए। मॉक ड्रिल और खाने के बाद तबीयत बिगड़ी। सभी को DMCH में भर्ती कराया गया है। #BiharPolice,#DarbhangaNews,#BSAP

Bihar Flight Indigo News 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आसमानी बिजली की चपेट में आई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट! पढ़िए पायलट- सैकड़ों जान और...

Bihar Flight News: बुधवार को पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की उड़ान 6E925 पर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आसमानी बिजली गिरी। पायलट ने सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतारा, सभी यात्री सुरक्षि #BiharFlightNews,#IndigoFlight,#SafeLanding

Bihar Amin Strike बिहार में जमीन के काम ठप! 1200 से ज्यादा अमीन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें क्या होगा असर

Bihar Amin Strike: बिहार में जमीन की नापी समेत सभी काम ठप हो गए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 1200 से अधिक अमीन अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए #BiharAminStrike,#LandMeasurementBihar,#BiharNews

Hemant Soren Mother : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन! दुमका लोकसभा सीट की वो यादें

Hemant Soren Mother: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद रांची के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे दुमका सहित पूरे राज #HemantSoren,#RupiSoren,#JharkhandNews