spot_img

दरभंगा से 400 पुलिसकर्मियों का तबादला…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा है कि जिले से चार सौ पुलिसकर्मियों के तबादले से परेशानी बढ़ गई है। खासकर, ठंड के इस मौसम में रात्रि गश्ती में दिक्कत आ रही है लेकिन हर संभव प्रयास जारी है। उन्होने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत करने की बात कहते हुए अधिकांश से शो कॉज भी पूछा है। साथ ही ऐसे अधिकारियों ने एसएसपी ने टास्क निर्धारित किए है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी गरिमा मलिक ने अपराध गोष्ठी में समीक्षा के बाद बेहतर कार्य करने वाले आधे दर्जन थानेदार को पुरस्कृत करने की बात कही। एक दर्जन थाना पदाधिकारियों की उपलब्धि नहीं रहने पर उनसे शो कॉज पूछा है। एसएसपी ने बताया कि जिले में पकड़ाए शराब गोदाम में जमा कराया गया है जिसे नष्ट करने की कार्रवाई चल रही है।

- Advertisement -

दरभंगा से 400 पुलिसकर्मियों का तबादला…

- Advertisement -

बताया कि वैसे तो स्थानांतरण होकर आने वाले पुलिस कर्मी दरभंगा पहुंच रहे है, लेकिन यहां से चार सौ पुलिस कर्मियों का तबादला हो गया है। इसके चलते थोड़ी परेशानी हो रही है। कहा कि ठंड को देखते हुए रात्रि के समय गस्ती तेज करने का निर्देश दिया है। वहीं, अपहृत नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान परिजनों से हाथापाई में एसएसपी ने जांच के आदेश एसडीपीओ अनोज कुमार को दिया है। उन्होंने  जांच पूरी कर ली और देर शाम रिपोर्ट सौंप दी है। मामला महिला थाना का है यहां अपहृत मां और चाची लड़की के साथ मेडिकल जांच में साथ जाना चाहती थी। पुलिस उसे रोक रही थी। इसी क्रम में महिला के परिजनों को थाना में बंद कर दिया गया था। इसे एसएसपी ने काफी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां … मुठभेड़ ! जजुआर में हथियार के बल बाइक लूटकर फरार हुए अपराधी | पढ़िए...

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बावजूद अपराधी एक बाइक लूटकर फरार हो गए।#BiharCrime,#MuzaffarpurNews,#PoliceEncounter

बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाएगा ये ‘विजन 2030’! CM Samrat का बड़ा ऐलान, 8 नई योजनाएं शुरू |5 जिलों में बनेंगे विशेष...

Bihar Fisheries Vision 2030: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को देश का अग्रणी मत्स्य पालन राज्य बनाने के लिए 'विजन 2030' के तहत 8 प्राथमिकता परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इससे 50,200 मीट्रि#BiharFisheries,#SamratChoudhary,#BiharEconomicGrowth

Darbhanga News: मुस्लिम +2 उच्च विद्यालय के रसायन -शिक्षक जुनैद खान की मौत, सेवानिवृत्ति से ठीक 20 दिन पहले हुआ हादसा, पिकअप वैन ने...

Kewati News: केवटी के मुस्लिम +2 उच्च विद्यालय के रसायन शास्त्र शिक्षक और पूर्व डीपीएस निदेशक जुनैद खान का सड़क हादसे के बाद निधन हो गया। वे 30 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाल#KewatiNews,#JunaidKhan,#BiharAccident

बिजली विभाग का बड़ा ऐलान! बिहार के लाखों घरों को मिलेगी मुफ्त बिजली| कहां पहुंचे ऊर्जा सचिव अजय यादव- क्या देखा – क्या कहा...

Bihar Electricity: बिहार के ऊर्जा सचिव श्री अजय यादव ने सारण जिले का दौरा कर बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन और#BiharElectricity,#PMSuryaGhar,#SaranNews