spot_img

Muzaffarpur Crime 11 दिन से लापता बेटी के लिए सड़क पर मां-बाप: मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे जाम|पढ़िए – गुप्त, अहम और सुराग

Muzaffarpur Missing Girl: मुजफ्फरपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात ठप रहा। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने जल्द बरामदगी का लिखित आश्वासन दिया।

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur Missing Girl: मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र से 11 दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई एक छात्रा की अब तक बरामदगी न होने से स्थानीय लोगों और परिजनों का धैर्य गुरुवार को जवाब दे गया। पुलिस की सुस्त कार्यशैली से नाराज परिजनों और ग्रामीणों का भारी आक्रोश बोचहां थाना भवन के ठीक सामने सड़क पर फूट पड़ा। उग्र लोगों ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा पुरानी मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया।

- Advertisement -

प्रदर्शनकारी अपहृत छात्रा की सकुशल और जल्द बरामदगी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। सड़क जाम किए जाने के कारण एनएच पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और यात्रियों को घंटों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -

पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप

हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा और सहायक थानाध्यक्ष राजेश सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना तथा समाजसेवी रमेश राय के सहयोग से आक्रोशित भीड़ को शांत कराने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान अपहृत छात्रा के माता-पिता ने पुलिसिया कार्रवाई की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए।

रोते-बिलखते परिजनों ने आरोप लगाया, ‘अपहरण की घटना के बाद पुलिस ने शुरुआत में नामजद अपहर्ता के परिजनों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में बिना किसी ठोस नतीजे के उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस की इस ढिलाई के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और हमारी बेटी की जान को लगातार खतरा बना हुआ है।’

- Advertisement -

परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए - 15 दिनों का रोडमैप

थानाध्यक्ष का दावा: मिले अहम सुराग, जल्द होगी बरामदगी

दूसरी तरफ, बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने मामले की सफाई देते हुए कहा कि पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। उन्होंने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि पुलिस ने अपहर्ता के माता-पिता को हिरासत में लेकर कड़ी और सघन पूछताछ की है।

थानाध्यक्ष ने दावा किया, ‘इस पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ बेहद अहम और गुप्त सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। छात्रा को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद कर अदालत में पेश कर दिया जाएगा।’

थानाध्यक्ष और स्थानीय समाजसेवियों द्वारा छात्रा की त्वरित और सुरक्षित बरामदगी का पुख्ता लिखित व मौखिक आश्वासन दिए जाने के बाद ही उग्र ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार हुए। लगभग घंटों चले इस बवाल के बाद मुजफ्फरपुर-दरभंगा मार्ग पर यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले कुछ दिनों में छात्रा की सकुशल वापसी नहीं होती है, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा – तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न...

Jamui Murder: जमुई में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय रूपा मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक बच्चे की मौत के बाद उन्हें डायन बताया गया था। पुलिस को अर्धनग्न शव झाड़ी में मि #JamuiNews,#BiharCrime,#Superstition

Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए –...

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में अब छात्रों को 7 नए विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मौका मिलेगा। सिंडिकेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। #BiharLNMU,#DarbhangaUniversity,#EducationBihar

भागलपुर बियाडा घाट पर खूनी झड़प! 15 बोरी चावल के लिए यात्री को बेरहमी से पीटा, कुंडल तक छीना

Bhagalpur Biyada Ghat: भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर कर्मियों ने 15 बोरी चावल को लेकर एक यात्री कुणाल कुमार को बेरहमी से पीटा। इस घटना ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ख #BhagalpurNews,#BiyadaGhat,#PassengerSafety

बड़ी खबर! जनगणना 2027 के नियमों में बदलाव, अब ये लोग भी गिनेंगे आबादी | शिक्षक – बैंककर्मी समेत 12 तरह के लोग शामिल

Bihar Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश के लिए जनगणना (संशोधन) नियम- 2026 अधिसूचित किए हैं। अब सरकारी, निजी स्कूल के कर्मचारी, बैंक क्लर्क और सार्वजनिक उपक #BiharCensus,#Census2027,#HomeMinistry