spot_img

दरभंगा में पुलिस का ‘रौद्र रूप’: मेला देखने जा रहे दंपति को जड़ा थप्पड़, दोनों सड़क पर गिरे, मची अफरा-तफरी

Darbhanga News: दुर्गा पूजा के दौरान लहेरियासराय-दरभंगा मुख्य मार्ग पर घटी घटना, गलत लेन में जाने को लेकर हुई कहासुनी ने लिया गंभीर मोड़, थानाध्यक्ष बोले- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: प्रभास रंजन दरभंगा। दुर्गा पूजा के दौरान दरभंगा में पुलिस का रौद्र रूप देखने को मिला है। लहेरियासराय-दरभंगा मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक थाना के पास एक बाइक सवार दंपति को सुरक्षा कर्मी ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना तब हुई जब जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी की गाड़ी उसी रास्ते से गुजर रही थी, जिसके बाद मौके पर हंगामा मच गया।

- Advertisement -

मेला घूमने जा रहे दंपति का एक सुरक्षा कर्मी से गलत लेन में जाने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने बाइक सवार को एक थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने से दंपति सड़क पर गिर गए और इस घटना के कारण मुख्य सड़क पर भारी जाम लग गया।

यह भी पढ़ें:  पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मीरा कुमार की 50 साल पुरानी जमीन का मालिकाना हक बहाल, मिलेगा मुआवजा

बाइक सवार की पत्नी ने मौके पर मौजूद जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी को घटना की पूरी जानकारी दी। महिला का आरोप था कि सिपाही ने उसके पति के साथ मारपीट की है।

- Advertisement -

दूसरी ओर, संबंधित जवान का कहना था कि उसने बाइक सवार को एक लाइन में चलने को कहा था, लेकिन बाइक सवार ने दूसरी लाइन में अपनी बाइक घुसा दी, जिससे सड़क जाम होने लगा। इस बीच, सूचना मिलते ही पूजा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराया। उनके हस्तक्षेप के बाद यातायात सामान्य हो सका।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार MLC चुनाव: सिर्फ 8 सीटें, लेकिन क्यों मचा है सियासी घमासान? NDA-महागठबंधन की बढ़ी धड़कनें

लहेरियासराय थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अब तक इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई आवेदन मिलता है, तो मामले की पूरी तरह से तहकीकात की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के सिंहवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर गायब, अस्पताल बंद करने का आदेश| एसए हेल्थ केयर में ICU | पढ़िए –...

Bihar Health Department: दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिंहवाड़ा के कई निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और जांच घरों पर छापा मारा। टीम के पहुंचते ही डॉक्टर गायब हो गए और कई जगहों पर ताल #DarbhangaNews,#BiharHealth,#HospitalRaid

Darbhanga – Biraul Snake Bite दशहरा के दिन दरभंगा में मातम! खेत में सांप ने डसा, किसान की दर्दनाक मौत, पटवन के दौरान हुआ...

Darbhanga Snake Bite: दरभंगा में दशहरा के दिन हुए एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे 55 वर्षीय किसान उमेषी राम की सांप के डसने से मौत हो गई। परिवार पर भरण-पोषण का संकट गहराया है #DarbhangaNews,#SnakeBiteTragedy,#BiharFarmerDeath

Darbhanga Crime दरभंगा मेले से लापता हुई बेटी, अगले दिन मां को फोन पर बताया- ‘मेरे साथ दुष्कर्म हुआ!’

Darbhanga Crime: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में शिवनगर घाट मेले से लापता हुई 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए #DarbhangaCrime,#BiharNews,#RapeCase

खुशखबरी Bihar Airport News! बिहार में अब हवाई सफर और आसान, सोनपुर-भागलपुर में बन रहे नए एयरपोर्ट | पढ़िए – सलाहकार और शुरू प्रक्रिया

Bihar Airport News: बिहार में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने का रास्ता खुल गया है। नागरिक उड्डयन विभाग ने सोनपुर और भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित हवाई अड्डों के लिए सलाहक #BiharAirport,#SonepurAirport,#BhagalpurNews