बिहार MLC चुनाव में आया भूचाल! जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR | मुजफ्फरपुर में श्याम नंदन यादव भी फंसे?
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के दौरान बड़ा एक्शन हुआ है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी आफाक अहमद पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है, एक X पोस्ट उनके लिए मुसीबत बन गई।
Bihar MLC Election:बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आफाक अहमद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मतदान प्रक्रिया के बीच हुई इस कार्रवाई ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। यह FIR पार्टी के आधिकारिक X हैंडल पर किए गए एक पोस्ट को लेकर हुई है, जिसमें शिक्षकों से वोट की अपील की गई थी। शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से 8 स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए वोटिंग जारी है।
इधर, मुजफ्फरपुर में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव के दौरान जनसुराज उम्मीदवार श्यामनंदन कुमार यादव पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.
जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आफाक अहमद के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का यह मामला उनके पार्टी के आधिकारिक X हैंडल पर जारी एक पोस्ट के कारण दर्ज किया गया है। इस पोस्ट में शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का वादा करते हुए आफाक अहमद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई थी। चुनाव आयोग ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए तत्काल कार्रवाई की है, जिससे चुनावी माहौल में गहमागहमी बढ़ गई है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चुनाव नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए कुल 933 मतदाता केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन चुनावों में 5,32,847 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 3,86,199 पुरुष, 1,46,611 महिलाएं और 37 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 4,92,594 मतदाता और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 40,253 मतदाता पंजीकृत हैं। कुल 150 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें स्नातक कोटे की चार सीटों के लिए 90 और शिक्षक कोटे की सीटों के लिए 60 प्रत्याशी शामिल हैं।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 5 जिलों के 98 मतदान केंद्रों पर 10,748 शिक्षक मतदाता 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 1 लाख 43 हजार 991 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 8,760 मतदाता वोट डाल रहे हैं। शिवहर में भी छह बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में केवल वे नागरिक वोट डाल सकते हैं, जो कम से कम 3 वर्ष पूर्व स्नातक पास कर चुके हों और जिन्होंने फॉर्म-19 भरा हो।
चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने अनुमंडल पश्चिमी कार्यालय स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। पटना जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए 42 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 11 जोनल दंडाधिकारी और 6 सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए हैं।
दियारा क्षेत्रों में विशेष निगरानी के लिए 6 अश्वारोही ट्रूप गश्त कर रहे हैं। सभी मतदान भवनों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं और हर मतदान केंद्र पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आचार संहिता के उल्लंघन या किसी भी अनियमितता की सूचना मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Bihar Police: बिहार पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नवगछिया पुलिस केंद्र में एक दारोगा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। अवर निरीक्षक योगेश कुमार की कुछ महीने पहले ही शादी हुई
#BiharPolice,#NaugachhiaNews,#PoliceInvestigation
Muzaffarpur Live-in Death: मुजफ्फरपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 45 वर्षीय महिला का शव ताला लगे कमरे से मिला। प्रेमी फरार है और किराएदार भी गायब हैं, जिससे मौत का रहस्य गहरा गया है।
#MuzaffarpurNews,#LiveInRelationship,#BiharCrime
Muzaffarpur Dowry Cases: मुजफ्फरपुर में दहेज प्रताड़ना के मामलों में भयावह वृद्धि हुई है। बीते 15 दिनों में महिला थाने में करीब आधा दर्जन शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें महिलाओं को बेरहमी
#MuzaffarpurCrime,#DowryHarassment,#BiharNews
Jale News: जाले में एक गरीब मजदूर हरि बैठा के घर शनिवार को आग लग गई। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई
#JaleNews,#DarbhangaFire,#BiharFire