spot_img

मनीष ने कहा, ख्वाब देख रहे वीसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का यहां छात्र व खिलाड़ियों को सम्मान नहीं

spot_img
- Advertisement -

मनीष ने कहा, ख्वाब देख रहे वीसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का यहां छात्र व खिलाड़ियों को सम्मान नहीं

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सीनेट की वार्षिक बैठक शुक्रवार को अपने औचित्य पर कई सवाल खड़े कर गई। सीनेट में मुंबई की निजी कंपनी स्कूल गुरु व दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में करार पर धक्का-मुक्की, हंगामा तो हुआ ही खेल कोटे से आजीवन सीनेट सदस्य मनीष राज ने बैठक के औचित्य पर सवाल उठाकर विवि प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कहा वीसी साहेब आप केंद्रीय विश्वविद्धालय का सपना ही देखते रहेंगे या जमीनी स्तर पर कुछ काम भी होगा। छात्र हित में कुछ उपाय भी होंगे। उनकी पोथी बस्ते में ही रहेगी या पढ़ाई भी होगा।  सबसे पहले उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से दिए जाने वाला उपहार स्वरूप बैग लेने से इंकार कर दिया। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से परोसे गए स्वादिष्ट भोजन का भी बहिष्कार किया। उन्होंने सदन में डंके की चोट पर कहा कि जब तक हम छात्र व खिलाड़ियों को सम्मान नहीं देंगे तब तक इस बैठक का कोई औचित्य नही रह जाता।

- Advertisement -

मनीष ने कहा, ख्वाब देख रहे वीसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का यहां छात्र व खिलाड़ियों को सम्मान नहीं

- Advertisement -

श्री राज ने सदन में बीस मिनट तक विश्वविद्यालय की कमियों को गिनाकार विश्वविद्यालय के सेंट्रल यूनिवर्सिटी के सपना को महज एक जुमला बताया। उन्होंने छात्रों के महाविद्यालय में वर्ग ना करने के लिए विश्वविद्यालय को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही दूरस्थ शिक्षा निदेशालय को स्कूल गुरु के हाथों बेच देने की बात को गंभीरता से उठाते हुए कुलपति से तत्काल इस और ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से अधिकारिक रुप से राजा बहादुर विशेश्वर सिंह मैदान के नाम के बदले राज मैदान के नाम के प्रयोग में लाने की कड़ी भर्तसना की।

मनीष ने कहा, ख्वाब देख रहे वीसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का यहां छात्र व खिलाड़ियों को सम्मान नहीं

साथ ही श्री राज ने विश्वविद्यालय को बेहतर तरीके से विकास करने के लिए सुझाव भी दिए। उन्होंने कुलपति से आग्रह किया कि यदि विश्वविद्यालय अपने पूर्ववर्ती खिलाड़ियों की कमेटी बनाकर एक नया पहल करता है तो निश्चित विश्वविद्यालय का खेल स्तर अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंचेगा। सबसे ज्यादा देर तक श्री राज ने खिलाड़ियों की स्थिति से सदन को अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि इस गंभीर समस्या को जल्द से जल्द दूर कर लें नहीं तो इसका दुष्परिणाम भुगतने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताया।

मनीष ने कहा, ख्वाब देख रहे वीसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का यहां छात्र व खिलाड़ियों को सम्मान नहीं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis