spot_img

Hyderabad’s Nehru Zoological Park: अब जानवरों तक पहुंचा कोरोना, हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क के आठ एशियाई शेर कोरोना संक्रमित

spot_img
- Advertisement -
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण अब जानवरों तक पहुंच गया है। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क के आठ एशियाई शेरों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। सारे शेरों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 शेरों के गले व नाक से जांच के लिए 24 अप्रैल को सैंपल लिए गए थे। जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं।
मंत्रालय के अनुसार सभी शेरों का इलाज किया जा रहा है और सभी को निगरानी में रखा गया है। इसके साथ पार्क के अन्य जानवरों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है। जानवरों की देखरेख करने वालों को भी जरूरी सतर्कता बरतने बरतने को कहा गया है।
कोरोना संक्रमण जानवरों तक पहुंचने के मद्देनजर केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने सभी चिड़ियाघरों और वन्य अभ्यारण्यों को परामर्श जारी कर दिया है। अभ्यारण्यों को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए नए दिशा-निर्देश भी तैयार किए जा रहे हैं।
मंत्रालय के अधिकारी व विशेषज्ञ मानते हैं कि जानवरों का भी संक्रमित होना बताता है कि कोरोना वायरस जानवरों से मानव तक नहीं पहुंचा है। पहले यह कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस जूनोटिक बीमारी यानि जानवरों से मानव में संक्रमण कर पहुंचा है।  दुनियाभर में इसको लेकर अध्ययन किए जा रहे हैं।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation