spot_img

अब गर्व से उठेगा सिर कि हमारा गांव खुले में शौच मुक्त हो गया

spot_img
- Advertisement -

अब गर्व से उठेगा सिर कि हमारा गांव खुले में शौच मुक्त हो गया

- Advertisement -

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के सहसपुर पंचायत को समारोह पूर्वक बुधवार को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया। पंचायत की मुखिया कुमकम सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पंचायत के सभी पंद्रह वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया। मौके पर मुखिया कुमकुम ने बीडीओ राजेश कुमार को अपने पंचायत को 26 दिसंबर से खुले में शौच मुक्त होने संबंधित प्रमाण पत्र सौंपी। मौके पर आयोजित समारोह को पंचायत के नागरिक व स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि,आज हम गौरवान्वित हैं कि हमारा पंचायत शौच मुक्त भारत के एक कड़ी से जुड़कर स्वच्छ भारत का सपना साकार कर दिया है।

- Advertisement -

अब गर्व से उठेगा सिर कि हमारा गांव खुले में शौच मुक्त हो गया

- Advertisement -

विधायक जीवेश ने कहा कि अब हम गर्व से विधासभा में शपथ के साथ कह सकते हैं कि हमारा गांव व पंचायत खुले में शौच मुक्त हो गया। हम आशा करते हैं कि जल्द ही हमारा विधानसभा क्षेत्र भी ओडीएफ हो जाएगा। उन्होंने मुखिया वार्ड सदस्य व स्वच्छता दूत को बधाई दी। बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि खुले में शौच सैकड़ों बीमारियों का घर है,हम आप पंचायतवासियों को बधाई देता हूं, अब आपके पंचायत को सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए टिटमेंट प्लांट के लिए मिलेगा। समारोह को सीओ कमल कुमार, सरपंच अंजली सिंह, डॉ. निरंजन पूरी, पूर्व मुखिया अरुण कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों ग्रमीण मौजूद थे। समापन मुनेश्वर मिश्र के धन्यवाद भाषण से हुआ।

अब गर्व से उठेगा सिर कि हमारा गांव खुले में शौच मुक्त हो गया

इंसेट, यह भी पढ़िए विधायक ने किया पोखर घाट का उदघाटन

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के राढी उत्तरी पंचायत के जहांगीर टोला गांव के  रूपनी पोखर में 3,48,000 की लागत से नवनिर्मित पोखर घाट का उदघाटन  स्थनीय विधायक जीवेश कुमार ने बुधवार को किया। इस अवसर पर विधायक जीवेश ने कहा कि इस पंचायत में एक करोड़ 34 लाख की लागत से विभिन्न  कामों की स्वीकृत हो चुकी है। इस पंचायत की चिरप्रतिक्षित मांग कमतौल पानी टंकी से जहांगीर  टोल होते हुए महदई चौक तक करीब 22 किमी सड़क बन जाएगी। उक्त सड़क का अधिग्रहण पथ निर्माण विभाग को किए जाने का आदेश मिल चुका है। जल्द ही इस सड़क पर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष विजय संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद ने किया।अब गर्व से उठेगा सिर कि हमारा गांव खुले में शौच मुक्त हो गया

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां … मुठभेड़ ! जजुआर में हथियार के बल बाइक लूटकर फरार हुए अपराधी | पढ़िए...

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बावजूद अपराधी एक बाइक लूटकर फरार हो गए।#BiharCrime,#MuzaffarpurNews,#PoliceEncounter

बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाएगा ये ‘विजन 2030’! CM Samrat का बड़ा ऐलान, 8 नई योजनाएं शुरू |5 जिलों में बनेंगे विशेष...

Bihar Fisheries Vision 2030: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को देश का अग्रणी मत्स्य पालन राज्य बनाने के लिए 'विजन 2030' के तहत 8 प्राथमिकता परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इससे 50,200 मीट्रि#BiharFisheries,#SamratChoudhary,#BiharEconomicGrowth

Darbhanga News: मुस्लिम +2 उच्च विद्यालय के रसायन -शिक्षक जुनैद खान की मौत, सेवानिवृत्ति से ठीक 20 दिन पहले हुआ हादसा, पिकअप वैन ने...

Kewati News: केवटी के मुस्लिम +2 उच्च विद्यालय के रसायन शास्त्र शिक्षक और पूर्व डीपीएस निदेशक जुनैद खान का सड़क हादसे के बाद निधन हो गया। वे 30 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाल#KewatiNews,#JunaidKhan,#BiharAccident

बिजली विभाग का बड़ा ऐलान! बिहार के लाखों घरों को मिलेगी मुफ्त बिजली| कहां पहुंचे ऊर्जा सचिव अजय यादव- क्या देखा – क्या कहा...

Bihar Electricity: बिहार के ऊर्जा सचिव श्री अजय यादव ने सारण जिले का दौरा कर बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन और#BiharElectricity,#PMSuryaGhar,#SaranNews