spot_img

राजद का फूटा गुस्सा, कहा सीबीआई का दुरूपयोग बंद करो

spot_img
- Advertisement -

राजद का फूटा गुस्सा, कहा सीबीआई का दुरूपयोग बंद करो आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बुधवार को एक दिवसीय धरना समाहरणालय के समक्ष युवा राजद जिला उपाध्यक्ष बैजु कुमार यादव के अध्यक्षता में किया गया है। वहीं युवा राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव को फंसाने की कोशिश की है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पता चलता है मोदी सरकार व राज्य सरकार पूर्ण रूप से लग रहा है कि विपक्षी नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रही है। वहीं, राजीव झा ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। धरना स्थल पर युवा राजद के संतोष यादव, अमरेंद्र चौरसिया युवा राजद व बिस्फी विधानसभा प्रभारी प्रकाश झा, नरेश यादव अश्विनी कुमार, सरोज, अजय साह,देवेन्द्र यादव, मिथिलेश कमती, विनोद कुमार यादव,नसीरूद्धीन, मो. एकबाल, मनीशंकर यादव, वरूण यादव, मुन्ना चौधरी, मोनू यादव  उपस्थित हुए।

- Advertisement -

राजद का फूटा गुस्सा, कहा सीबीआई का दुरूपयोग बंद करो

- Advertisement -

इंसेट, शिक्षा सुधार अभियान चलाने को लेकर रालोसपा की बैठक

मधुबनी। चकदह स्थित पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम शिक्षा सुधार जन-जन का अधिकार अभियान को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा सुधार जन-जन का अधिकार अभियान के तहत पार्टी की ओर से राज्य सरकार के समक्ष पचीस सूत्री मांगों के संबंध में प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार निम्न विचार विमर्श किया गया। मधुबनी जिला में तीन लाख पचास हजार मतदाताओं से हस्ताक्षर अभियान चलाकर हस्ताक्षर कराया जाएगा। आगामी दो फरवरी को पटना के अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर एक करोड़ हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन  राज्यपाल को समर्पित करेंगे। इस अभियान को गती देने हेतु अगामी जनवरी माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा स्वयं एक दिवसीय मधुबनी जिला का दौरा करेंगे। इस बैठक में हस्ताक्षर अभियान दरभंगा प्रमंडल के प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता डॉ. कीर्तन प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम के प्रारूप पर विस्तार से चर्चा किया। बैठक में मो. रजाउद्दीन, राम कुमार सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, मिथिलेश झा, मधु राय, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुशवाहा, मनीष कुमार,रंजीत कामत,रवींद्र कुमार सिंह, नितिश कुमार, शत्रुधन महतो, नवीन कुमार सिंह, दिनेश भारती आदि नेताओ ने भाग लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Measles Rubella Vaccination खसरा-रूबैला के खिलाफ बिहार में जंग शुरू ! 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Bihar Measles Rubella Vaccination: बिहार सरकार ने खसरा-रूबैला जैसी जानलेवा बीमारियों के उन्मूलन के लिए एक बड़ा अभियान छेड़ा है। वर्ष 2026 तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य लेकर, राज्य स्वास्थ्य समि#BiharNews,#MeaslesRubella,#ChildHealth

Darbhanga Good News! दरभंगा को मिला 241 करोड़, रामनगर ITI ‘हब’ बेनीपुर सरकारी ITI होगा ‘स्पोक’ के रूप में विकसित!

Bihar Skill Development: बिहार के दरभंगा को पीएम सेतु योजना के तहत कौशल विकास का हब बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने रामनगर और बेनीपुर आईटीआई के विश्वस्तरीय विकास के लिए 241 करोड़ रुपये मंज#BiharNews,#SkillDevelopment,#Darbhanga

बिहार के किसानों के लिए हैदराबाद से आई बड़ी खबर! कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने ICRISAT संग खोला समृद्धि का रास्ता| पढ़िए – कैसे...

Bihar Agriculture: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ICRISAT का दौरा कर किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए मास्टरप्लान तैयार किय#BiharAgriculture,#MilletFarming,#VijayKumarSinha

बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए पटना के इस संग्रहालय में खुला अत्याधुनिक वाचनालय! ऐतिहासिक अवलोकन के साथ कर सकेंगे ज्ञान की...

Bihar Museum Reading Room: बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पटना स्थित कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में अब एक नया वाचनालय शुरू हो गया है, जिससे उन्हें अध्ययन और शोध#BiharNews,#KarpooriThakurMuseum,#PramodKumar