spot_img

लनामिवि की बिलासपुर पर शानदार जीत, आज कोलकाता से भिड़ंत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता में  गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर विश्वविद्यालय बिलासपुर हरा दिया।  बिलासपुर विश्वविद्यालय की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पूरी टीम सत्रह ओवर में महज पैंतीस रन पर ही ऑल आउट हो गईं। वहीं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की टीम ने एक विकेट खोकर सात ओवर में अपनी जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ वह लीग मैच में प्रवेश कर चुकी है। वहीं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय  के मैदान में खेले गए मैच में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय व कोलकाता विश्वविद्यालय ने एक दूसरे से भिड़ती दिखी । इसमें कोलकाता विश्वविद्यालय ने जीत दर्ज करके लीग मैच में प्रवेश किया। अब शुक्रवार को लीग मैच में डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय व कोलकाता विश्वविद्यालय के बीच मैच होगा। वहीं, संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय व हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के बीच मैच होगा।लनामिवि की बिलासपुर पर शानदार जीत, आज कोलकाता से भिड़ंत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Muder शादी वाले घर के पास मिली दिलशाद अली की लाश! चाकू से गोदा, हैंडपंप के हत्थे से सिर पर वार, देवरी गांव...

Ghanshyampur Murder: दरभंगा के घनश्यामपुर में एक शादी समारोह से ठीक पहले मातम पसर गया। 22 वर्षीय युवक मोहम्मद दिलशाद अली का शव शादी वाले घर के पास मिला।#BiharCrime,#GhanshyampurMurder,#DarbhangaNews

कचरे से गंगा किनारे बनेगी बिहार की शान! पटना में बन रहा 15 करोड़ का अनोखा 38 कलाकृतियों से सजा ‘वेस्ट टू वंडर’...

Waste to Wonder Park Patna: पटना में गंगा किनारे 'वेस्ट टू वंडर' पार्क लगभग 90% पूरा हो चुका है। 15 करोड़ की लागत से बन रहा यह पार्क अनुपयोगी वस्तुओं से बिहार की कला, संस्कृति और इतिहास को#WasteToWonderPark,#PatnaNews,#BiharTourism

Darbhanga Police News दरभंगा में पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर! आपके थाने में कौन बना नया SHO?

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने तीन महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। राहुल कुमार बड़गाँव के नए थानाध्यक्ष बने हैं, जबकि बलवंत कुमार हायाघाट थाना की कमान संभालेंगे#DarbhangaNews,#BiharPolice,#PoliceTransfer

NEET पर अमित शाह का विपक्ष को सीधा चैलेंज: ‘मैं संसद में ही हूं, चर्चा से आप भाग रहे’

NEET Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NEET विवाद पर संसद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद में हैं और सरकार चर्चा के ल#AmitShah,#NEETControversy,#ParliamentSession