spot_img

बिरौली एलेवन ने मलमल को हरा जमाया क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा

spot_img
- Advertisement -

बिरौली एलेवन ने मलमल को हरा जमाया क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी चतरा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बिरौली एलेवन ने मलमल की टीम को रौंद दिया। बिरौली की टीम ने मलमल को 66 रनों से पराजित कर आकर्षक ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैच की सुबह बिरौली टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जिसे विवेक कुमार ने सही ठहराते हुए तेज तर्रार 28 रनों की पारी खेल डाली। बिरौली टीम के अन्य बल्लेबाजों ने छिटपुट योगदानदेते हुए निर्धारित बीस ओवर में 149 रन बनाए। बीस ओवर में डेढ़ सौ रनों के लक्ष्य में मलमल की टीम शुरुआत से बिखड़ गयी। रनों के दवाब में मलमल के बल्लेबाज विकेट पर जमने के बजाए हवाहवाई शाट लगाने लगे। बिरौली के तेज गेंदबाज अमित कुमार ने सर्वाधिक चार विकेट लेकर मलमल के टीम को महज 83 रन पर पूरी टीम को समेट दिया। पुरस्कार वितरण में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन व एसडीपीओ पुष्कर कुमार नेविजेता व उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार के साथ ट्राफी देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एसडीएम ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का खास हिस्सा बन गए है।

- Advertisement -

बिरौली एलेवन ने मलमल को हरा जमाया क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा

- Advertisement -

खेलकूद करने से शारीरिक फीट होने के साथहमें अनुशासन में रहना सिखाता है। वहीं उपविजेता टीम को सांत्वना देते हुए कहा कि किसी भी खेल में जीत-हार दो पहलू है। बेहतर खेलने वाले टीम ही जीत दर्ज करती है। इसलिए,खिलाड़ियों को विशेष मेहनत करने कीआवश्यकता है। वहीं एसडीपीओ ने खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना का आदर करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी खेल को हमेशा दोस्ताना रुप से खेलना चाहिए। खेलकूद में कटूता के लिए कोई जगह नहीं होनाचाहिए। मुखिया अजित पासवान ने चतरा क्रिकेट क्लब के सदस्यों को ग्रामीण इलाकों में बेहतर टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव-गांव में खेलकूद करने की भावनाआएगी। बता दें कि विजेता टीम को साढ़े ग्यारह हजार नकद के साथ ट्राफी व उपविजेता टीम को साढ़े पांच हजार नकद के साथ उपविजेता कप प्रदान किया गया। फाईनल मैच में अंचलाधिकारी पुरेन्द्र कुमार सिंह,अरेड़एसएचओ गया सिंह,लोकनाथ झा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis