आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। पंडौल प्रखंड क्षेत्र के नवहथ में बिहार महिला समाज की महासचिव राजश्री किरण के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए राजश्री ने कहा कि हमारी बहनें आज भी समाज के मुख्यधारा से अलग हैं। न तो हम अपने मुताबिक जी सकती हैं और न ही आजादी के साथ कोई काम कर सकती हैं। हमें मजदूरी करने, किसी संस्था में काम करने, अपने मुताबिक धर्म मानने, पूजा-पाठ करने आदि में भी अनेकों रुकावट पैदा किए जाते हैं। आज पूरा देश सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने के लिए केरल सरकार की सराहना कर रहे हैं परंतु तथाकथित हिंदू धर्म के ठेकेदार बीजेपी, आरएसएस के लोग सबरिवाल मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को कोर्ट की ओर से इजाजत के बाबजूद रोकने का माहौल बनाकर उन्माद फ़ैलाने का काम कर रही है। उनके खिलाफ आज केरल सहित पूरे देश में महिला एकजुटता दिवस मनाया जा रहा है। बिहार महिला समाज केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के ऊपर हो रहे दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ लगातार आंदोलन करेगी।








You must be logged in to post a comment.