spot_img

धर्म समाज संस्कृत कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्रधानाचार्य समेत आठ कर्मी सस्पेंड

spot_img
- Advertisement -

Image result for प्रिंसिपल निलंबित लोगो Image result for प्रिंसिपल निलंबित लोगो दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा ने बुधवार को धर्म समाज संस्कृत कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा समेत आठ कर्मियों को अगले आदेश तक निलबिंत कर दिया है। निलंबित होने वालों में पांच शिक्षक व तीन शिक्षकेतर कर्मी शामिल हैं। कुलपति के औचक निरीक्षण में सभी कालेज से अनुपस्थित थे। प्रधानाचार्य कक्ष में ताला झूल रहा था और परिसर में एक भी छात्र मौजूद नहीं था। मात्र सह प्रचार्य डॉ भगवन्नारायन मिश्र व आदेशपाल संजय कुमार यादव ही कालेज में उपस्थित थे। कुलपति प्रो. झा ने इस स्थिति को काफी गंभीरता से लेते हुए कर्तव्यहीनता के आरोप में सभी पर निलंबन की कार्रवाई की है। यह जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने देशज टाइम्स को बताया कि निलंबन अवधि में अभी आरोपी कर्मी अध्यापन कार्यों को तो करेंगे लेकिन प्रशासनिक कार्यों से सभी को वंचित कर दिया गया है। साथ ही सह प्रचार्य डॉ. मिश्र को प्रधानाचार्य का प्रभार देने का आदेश भी कुलपति ने दे दिया है। विभागीय कार्रवाई के संपादन के लिए एक जांच कमेटी भी गठित करने का आदेश हुआ है। बताया गया कि अवकाश के बाद नए साल के दूसरे दिन बुधवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे जब कुलपति उक्त कालेज पहुंचे तो प्रधानाचार्य डॉ शर्मा समेत कुल आठ कर्मी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मियों में शिक्षक डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. दिनेश ओझा, डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ. लोकेश कुमार झा, डॉ. कांतेश कुमार के अलावा शिक्षकेतर कर्मी वीरेंद्र कुमार पांडे, लोकेशनाथ मिश्र व संतोष कुमार राय शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मुख्यालय पहुंचते ही कुलपति प्रो. झा ने कुलसचिव नवीन कुमार को इस आशय का कार्यालय आदेश निर्गत करने को कहा।इसी क्रम में कुलपति ने कहा कि शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यो में लापरवाही व शिथिलता एकदम बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उन्होंने आगे भी इस तरह की कार्रवाई का संकेत दिया।धर्म समाज संस्कृत कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्रधानाचार्य समेत आठ कर्मी सस्पेंड

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी Bihar Bus Service! दशहरा-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों की मुश्किल होगी आसान, चलेंगी स्पेशल बसें

Bihar Bus Service: दशहरा और छठ के दौरान बिहार आने वाले प्रवासी मजदूरों और यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने विशेष बसें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों से बिहार के#BiharBusService,#DussehraChhath,#MigrantWorkers

पूर्णिया कोर्ट से रांची जा रही कोसी एक्सप्रेस में लगी आग: यात्रियों की सांसें अटकीं, बड़ा हादसा टला!

Saharsa News: सहरसा में बुधवार सुबह कोसी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में अचानक आग लग गई। सोनवर्षा कचहरी और सिमरी बख्तियारपुर के बीच हुई इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई, ले#SaharsaNews,#KosiExpressFire,#BiharTrainAccident

पंचायत चुनाव 2026: अगर मुखिया बनने का है सपना तो जान लें ये नए नियम, कहीं देर न हो जाए!

Bihar Panchayat Election: बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर नए परिसीमन और आरक्षण नियम लागू होंगे, जिससे चुनावी गणित बदल जाएगा।#BiharPanchayatElection,#PanchayatChunav,#BiharNews

खुशखबरी! बिहार में अब सिर्फ 2 रुपये में होगा इलाज, मुफ्त दवा भी, जानें किसे मिलेगा फायदा?

Bihar Health Scheme: बिहार के शहरी इलाकों में अब सिर्फ 2 रुपये में इलाज और मुफ्त दवा मिलेगी। मोदी सरकार ने 598 नए शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है, जिनका सबसे ज्यादा फायदा स्#BiharHealthScheme,#ModiGovernment,#UrbanHealthcare