spot_img

आठ से राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सात को जलेगी आग

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। लहेरियासराय गुदरी बाजार स्थित सीआईटीयू कार्यालय परिसर में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को नरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रस्तावित आठ व नौ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की कार्य योजना तैयार की गई। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी संगठनों के नेताओं ने अपने संगठन के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का फैसला लिया। जिला कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए सात जनवरी को मशाल जुलूस निकालकर आठ व नौ जनवरी के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आगाज किया जाएगा। बैठक में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की जिला मंत्री शाहिन प्रवीन, शमशाद बेगम वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उदय कांत,  प्रभु दास, खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव महेश दुबे, आंगनवाड़ी के अध्यक्ष विनीता चौबे, राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर विचारों को रखा।

- Advertisement -

आठ से राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सात को जलेगी आग

- Advertisement -

सदस्यों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष ललन चौधरी ने कहा कि देश ओर केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी व आशा की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करते हुए आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। किसान नेता अविनाश कुमार ठाकुर सदस्यों से संपर्क कर हड़ताल की सफलता को लेकर विचारों को रखा।  राज्य सचिव श्याम भारती एसएफआई के संयुक्त सचिव नीरज कुमार  अपने विचारों को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। सी आई डी यू के राज्य कमेटी सदस्य एवं ट्रेड यूनियन के राज्य सचिव सत्य प्रकाश चौधरी ने भी सदस्यों को संबोधित कर अपने विचार को रखते हुए  दो दिवसीय  राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis