spot_img

ट्रक की चपेट में बाइक, दो बच्चों की मौत, माता-पिता, भाई गंभीर

spot_img
- Advertisement -

ट्रक की चपेट में बाइक, दो बच्चों की मौत, माता-पिता, भाई गंभीर

- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल के कोठीपुल से सहरसा के गंडौल नवनिर्मित सड़क सोनपुर के निकट ट्रक की चपेट में आने से अपने माता-पिता के साथ बाइक पर सवार दो बच्चें की मौत घटना स्थल पर हो गई। तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। बाद में उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीनों की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस मार्मिक घटना ने लोगों के साथ प्रशासन के दिलों को झकझोर दिया। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र रौहुआ महराजा गांव निवासी स्व.लक्ष्मण मुखिया के पुत्र तीस वर्षीय अर्जुन मुखिया अपने पूरे परिवार के साथ चार दिन पूर्व बिरौल के सोनपुर स्थित ससुराल परमेश्वर मुखिया के घर आए थे। गुरुवार को अपनी बाइक पर सवार होकर पीछे बैठे तीन बच्चे व पत्नी ज्योति देवी के साथ अपने घर जा रहे थे।

- Advertisement -

ट्रक की चपेट में बाइक, दो बच्चों की मौत, माता-पिता, भाई गंभीर

- Advertisement -

इसी बीच सोनपुर गांव से 17 नंबर रोड पर  ज्यों ही पहुंचे उसी दौरान बिरौल की ओर तेज रफ्तार से बालू से लदा ट्रक बाइक को ऐसा ठोका जिससे बाइक पर सवार सभी लोग दस मीटर सड़क पर ही घसीटा गया। इस दौरान दो बच्चे पांच वर्षीय अनुष्का कुमारी व दूसरा सात वर्षीय अनुज मुखिया की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि अर्जुन मुखिया,ज्योति देवी व छह वर्षीय पुत्र मनु कुमार को स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती किया गया। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को एक किमी बाईक से खदेर कर रोका। ट्रक छोड़ कर भागने के क्रम में चालक नवादा के अलख देव यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव को ग्रामीणों ने पकड़ कर अपने पास रखा। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी के साथ एसडीओ, बीडीओ, सीओ घटना पर पहुंच कर पंचायत के पूर्व मुखिया बमबम झा के साथ वार्ता करने उपरांत उनके सहयोग से दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजते हुए सड़क जाम को हटाया जा सका। एसडीओ ब्रज किशोर लाल ने बताया कि सरकारी  नियम के मुताबिक इस घटना में जो अनुदान राशि निर्धारित है मृतक के परिजनों को दिया जाएगा।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis