कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय बालक पर शुक्रवार को सभी बीएलओ व बीएलए की एकदिवसीय बैठक बिरौल एसडीओ ब्रज किशोर लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसडीओ श्री लाल ने अपने मतदाता सूची के हेडर चेकलिस्ट व नजरी नक्शा को अच्छी तरह से मिलान करने के लिए बीएलओ से कहा। साथ ही नए मतदान केंद्र का फोटो ग्राफ जमा करने के साथ पचीस जनवरी को अपने मतदान केंद्र पर मतदाता दिवस मनाने का आदेश दिया।वहीं उन्होंने बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड के पांच सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले बीएलओ की सूची कार्यालय में उपलब्ध कराएं जिन्हें पचीस जनवरी को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के हाथों प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, बैठक में उपस्थित बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने बीएलओ से कहा कि सभी राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ आपसी तालमेल रखने को कहा। मौके पर बीएलओ प्रभारी राज कुमार यादव, देवेंद्र राय, ननकू राय, अजीत कुमार पासवान, मिथिलेश राय, विनोद राय, मनोज कुमार पासवान, विद्यानन्द शर्मा,संतोष कुमार सरोज सहित लगभग सभी बीएलओ उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.