spot_img

हरेकृष्ण की महिमा ने किया मिथिला को महिमा मंडित…लख-लख बधाई

spot_img
- Advertisement -

हरेकृष्ण की महिमा ने किया मिथिला को महिमा मंडित...लख-लख बधाई

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। महिमा कश्यप नाम है उस बेटी का जिसने अपने लक्ष्य को आसानी के साथ घर बैठे पूरा करने की अपनी जिद पूरी करती आज समाज की अगुवा बनने को तैयार है। महिमा लना मिथिला विवि के वाणिज्य व व्यवसाय प्रशासन के अध्यक्ष प्रो. हरे कृष्ण सिंह की द्वितीय पुत्री हैं। महिमा ने नेट परीक्षा 2018 में अपनी सफलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपलब्धि का डंका बजाया है। उन्होंने अपनी हिम्मत और कर्मठता के बदौलत मकसद हासिल कर साबित कर दिया है कि स्वाध्याय में सफलता की ताकत होती है। महिमा वनस्थली विद्यापीठ(राजस्थान) से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर परीक्षा, 2017 उत्तीर्ण करने के बाद नेट परीक्षा में सफलता हासिल करने का लक्ष्य बना लिया। घर में ही स्वाध्याय के बलबूते दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल कर अपने माता-पिता समेत संपूर्ण मिथिलांचल को गौरव के पल दिए हैं। महिमा की माता डॉ. मनीष द्धिवेदी डॉ. एलके मिश्र बी.एड.कॉलेज में सहायक प्राध्यापक हैं। इनकी बड़ी बहन हर्षा कश्यप वनस्थली विद्यपीठ के प्राणी विज्ञान विभाग में  शोधार्थी हैं। इनके माता-पिता मूलतः पूर्वी चंपारण के निवासी हैं जो पिछले 33 वर्षों से दरभंगा में ही रहते हैं।

- Advertisement -

हरेकृष्ण की महिमा ने किया मिथिला को महिमा मंडित...लख-लख बधाई

- Advertisement -

महिमा के पिता डॉ. सिंह ने एमएलएसएम कॉलेज से शिक्षण शुरू किया और वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया है। महिमा ने संपर्क करने पर देशज टाइम्स को बताया कि अंतर-स्नातक तक उसकी शिक्षा होली क्रॉस स्कूल दरभंगा में हुई। स्नातक प्रतिष्ठा का शिक्षण सलेसियन कॉलेज, सिल्लीगुड़ी से करने के बाद उन्होंने अपना लक्ष्य शिक्षण सेवा में ही आने का बनाया जिसमें सफलता के परचम लहराते महिमा ने अपनी आभा, प्रतिभा व शानदार सफलता अर्जित कर पूरे दरभंगावासियों को महिमामंडित कर दिया है। देशज टाइम्स परिवार की ओर से लख-लख बधाई…तरक्की को सलाम।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 17 अगस्त को बड़ा धमाका …खनिज निवेश के नए द्वार! नीलामी से बदल जाएगी राज्य की तस्वीर| मंत्री प्रमोद कुमार ने...

Bihar Mineral Auction: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए 17 अगस्त को पटना में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर खनिज ब्लॉकों की नीलामी#BiharMineralAuction,#InvestmentBihar,#BiharDevelopment

बिहार में शराबबंदी पर आया सबसे बड़ा अपडेट! मंत्री मदन सहनी का पूर्ण विराम – बोले- अब कंपनियों पर भी गिरेगी गाज

Bihar Liquor Ban: मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि कानून खत्म नहीं होगा, बल्कि अब तस्करी में#BiharLiquorBan,#MadanSahni,#BiharNews

भागलपुर में बड़ी कार्रवाई! पुआल में छिपाकर ले जा रहे थे 8 लाख की शराब, ऐसे पकड़ा गया तस्कर

Bihar Liquor Smuggling: भागलपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुआल से लदी एक पिकअप वैन से 8 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। झारखंड से बेगूसराय ले जाई जा रही 803 लीटर#BiharLiquorSmuggling,#BhagalpurCrime,#ExciseDepartment

दरभंगा में न्यायपालिका का बड़ा एक्शन! हत्या, जालसाजी और हमले के 5 मामलों में नहीं मिली जमानत, जानिए कौन-कौन हैं आरोपी

Darbhanga Court: दरभंगा सिविल कोर्ट में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय और अपर सत्र न्यायाधीश आदि देव सहित अन्य जजों ने हत्या, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और जानलेवा हमल#DarbhangaCourt,#BiharCrimeNews,#BailRejected