spot_img

1 करोड़ पानी में, पटवन के नाले का मिटा नामोनिशान, आसमान निहार रहे किसान

spot_img
- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। जल संसाधन विभाग की ओर से लगभग छह वर्ष पूर्व करीब एक करोड़ से अधिक की राशि से बेनीपट्टी प्रखंड के चार उद्वह सिंचाई के मशीन के जीर्णोद्धार कराए जाने के बाद भी किसानों को पटवन की समस्या पूर्णरुप से समाप्त नहीं हो पाई है। अब भी किसानों को निजी बोरिंग या आसमानी पानी पर ही निर्भर होकर खेती करनी पड़ रही है, जबकि,विभाग हर हाल में किसानों के खेत तक पटवन योग्य पानी देने का दावा कर रहा है। चार उद्वह सिंचाई योजना के जीर्णोद्वार के नाम पर हुई लूटखसोट का परिणाम है कि कहीं भी पटवन के लिए बने नाले का नामोनिशान तक नहीं है।

- Advertisement -

ठेकेदार की लूटखसोट, जांच के लिए पड़ा आवेदन मगर जांच नदारद

किसानों ने बताया कि ठेकेदार की ओर से विभागीय अधिकारी के मेल से लूटखसोट की गयी है। कई बार जांच के लिए आवेदन देने के बाद भी जांच नहीं की गयी। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2012-13 में विभाग की ओर से शाहपुर, बनडोलवा, पाली व सरिसब गांव में उद्वह सिंचाई योजना के तहत लगे मशीन व भवन के जीर्णोद्धार कराया था। किसान उद्यान पंडित कमल कुमार झा ने बताया कि उक्त योजना में जमकर लूटखसोट की गयी, जिसका परिणाम है कि किसानों को कुछ भी लाभ नहीं हुआ।

- Advertisement -

1 करोड़ पानी में, पटवन के नाले का मिटा नामोनिशान, आसमान निहार रहे किसान

- Advertisement -

पाइप भी लगाया बेकाम, हर जगह पुरानी चीजें

श्री झा ने बताया कि बेहटा के राजकीय नलकूप के समीप भी गत चार वर्ष पूर्व नाले के मरम्मत की गयी। उक्त मरम्मत में भी अनियमितता की गयी, जिसका परिणाम है कि अधिकांश जगहों पर नाला असमय ही क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं पाली के जीवन मिश्र, अब्दुल खालिक सहित कई किसानों ने बताया कि पाली गांव में उद्वह सिंचाई जीर्णोद्धार में जमकर लूटखसोट की गयी है। योजना के तहत मशीन में लगे पाइप को नदी से जोडना था, लेकिन ठेकेदार ने नया पाइप डालने की बजाए पुराने पाइप को ही जैसे तैसे लगा कर कार्य की इतिश्री कर ली, जिससे पाइप नदी के पानी तक नहीं पहुंच पा रही है। आज तक किसानों को पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाया।वहीं जदयू नेता राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मशीन के रखरखाव के लिए बने भवन में भी पुराने ईंट का प्रयोग कर किसी प्रकार भवन का निर्माण कराया गया। एमएसयू के प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह, महादलित नेता रामवरण राम, माकपा नेता पवन भारती ने जल संसाधन विभाग से अविंलब जांच कर उक्त संबेदक पर कार्रवाई करने व यथाशीघ्र किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग की है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Measles Rubella Vaccination खसरा-रूबैला के खिलाफ बिहार में जंग शुरू ! 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Bihar Measles Rubella Vaccination: बिहार सरकार ने खसरा-रूबैला जैसी जानलेवा बीमारियों के उन्मूलन के लिए एक बड़ा अभियान छेड़ा है। वर्ष 2026 तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य लेकर, राज्य स्वास्थ्य समि#BiharNews,#MeaslesRubella,#ChildHealth

Darbhanga Good News! दरभंगा को मिला 241 करोड़, रामनगर ITI ‘हब’ बेनीपुर सरकारी ITI होगा ‘स्पोक’ के रूप में विकसित!

Bihar Skill Development: बिहार के दरभंगा को पीएम सेतु योजना के तहत कौशल विकास का हब बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने रामनगर और बेनीपुर आईटीआई के विश्वस्तरीय विकास के लिए 241 करोड़ रुपये मंज#BiharNews,#SkillDevelopment,#Darbhanga

बिहार के किसानों के लिए हैदराबाद से आई बड़ी खबर! कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने ICRISAT संग खोला समृद्धि का रास्ता| पढ़िए – कैसे...

Bihar Agriculture: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ICRISAT का दौरा कर किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए मास्टरप्लान तैयार किय#BiharAgriculture,#MilletFarming,#VijayKumarSinha

बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए पटना के इस संग्रहालय में खुला अत्याधुनिक वाचनालय! ऐतिहासिक अवलोकन के साथ कर सकेंगे ज्ञान की...

Bihar Museum Reading Room: बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पटना स्थित कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में अब एक नया वाचनालय शुरू हो गया है, जिससे उन्हें अध्ययन और शोध#BiharNews,#KarpooriThakurMuseum,#PramodKumar