आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दस जनवरी को संभावित मधुबनी जिला का भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी दीपक वरनवाल ने रहिका प्रखंडा के सौराठ गांव स्थित संस्कत उच्च विद्यालय परिसर में मिथिला चित्रकला संस्थान के निर्माण के लिए आधारशिला स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का पोखरौनी स्थित मुख्य सड़क के समीप निर्मित हेलीपैड पर सरकारी हेलीकॉप्टर से आगमन होगा। वहां सुरक्षाबलों की ओर से मुख्यमंत्री को सलामी गारद प्रदान किया जाएगा। फिर सड़क मार्ग से संस्कृत उच्च विद्यालय,सौराठ (मिथिला चित्रकला संस्थान शिलान्यास स्थल) के प्रांगण में आगमन होगा। मुख्यमंत्री भारत-नेपाल पथ की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही भवन निर्माण निगम के मिथिला चित्रकला संस्थान के मॉडल का निरीक्षण किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री विभिन्न मिथिला क्राफ्ट के स्टॉल का निरीक्षण व सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही सर्टिफिकेट कोर्स के कक्षा का निरीक्षण व विद्यार्थियों के साथ परिचय भी किए जाने की संभावना है। विभिन्न स्कूली छात्राओं की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत विद्यापति गीत से किया जाएगा।

डीएम -सह-निदेशक,मिथिला चित्रकला संस्थान,सौराठ की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मिथिला चित्रकला संस्थान की गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा मिथिला चित्रकला संस्थान,सौराठ की आधारशिला रखेंगे। उपस्थित जनसभा को संबोधित करेंगे। सभास्थल से हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर हेलीपैड से सरकारी हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा, डीडीसी अजय कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कामिनीवाला,उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकाश कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.