spot_img

Uttar Pradesh News : कानपुर में दिनदहाड़े हार्डवेयर कारोबारी से सात लाख की लूट,बाइक सवार शातिरों ने वारदात को दिया अंजाम

spot_img
- Advertisement -

कानपुर। जनपद के व्यस्ततम इलाके में स्थित मूलगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार लूटेरों ने पटना के व्यापारी से करीब 7.19 लाख रुपये लूट ले गए। पीड़ित ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन बदमाश मौके से भाग निकले।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लूटकांड की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़ित पूछताछ की। शुरूआती जानकारी के बाद पुलिस पीड़ित को थाने ले गई और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

अपराधियों का व्यापारियों ने किया विरोध, किया पीछा मगर भाग गए 

जानकारी के मुताबिक, पटना के व्यापारी शंभू नाथ तिवारी कानपुर में हार्डवेयर का सामान लेने के लिए आए थे। वह मूलगंज स्थित चौराहे के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाश आ गए और उनके हाथ से रूपयों से भरा बैग छीन लिया। व्यापारी ने विरोध किया और आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहें।

पीड़ित का आरोप है कि घटना से चंद कदम की दूरी पर पुलिस की पिकेट मौजूद थी। मैंने पुलिस को आवाज लगाई, लेकिन लुटेरों को पकड़ने के लिए कोई नहीं आया। स्थानीय लोगों ने मदद की और थाने को फोनकर पुलिस को बुलाया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी अपना चेहरा ढके हुए थे और उनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच होगी।

पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर अब आगे तहकीकात

मामले को लेकर मूलगंज पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PMCH Principal पर Nishant Kumar का बड़ा एक्शन! नहीं उठाया फोन तो…जानिए कहां मिले प्रिंसिपल साहब?

पीएमसीएच प्राचार्य: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटा दिया। ड्यूटी के दौरान निजी क्लिनिक में पाए जाने पर हुई यह सख्त कार्रवाई#PMCHPrincipal,#BiharHealth,#NishantKumar

बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख आ गई! 462 पदों के लिए जानें आपका एग्जाम कब है?

Bihar ASI Exam Date: बिहार पुलिस में ASI बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! BPSSC ने 462 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब#BiharASIExam,#BPSSCRecruitment,#BiharPoliceJobs

‘मुझे कभी STD…’ बिल गेट्स के सनसनीखेज खुलासे, 3 अफेयर, एपस्टीन का ब्लैकमेल का प्रयास, जानें क्या कहा

Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने तीन महिलाओं से अवैध संबंध स्वीकार किए। उन्होंने दावा किया कि जेफरी एपस्टीन ने उन्हें ब्लैकमेल#BillGates,#JeffreyEpstein,#Microsoft

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar