spot_img

तो क्या कांग्रेस के साथ जा रहे कन्हैया कुमार…क्योंकि ये मुलाकात तो खास है P…K

spot_img
- Advertisement -

जेएनयू कांड के बाद से देश और दुनिया की मीडिया में छाने वाले और बिहार में तेजस्वी और चिराग के बाद सबसे युवा आइकन कन्हैया कुमार इन दिनों बेहद चर्चा में हैं। चर्चा है, उनका वामपंथ की राजनीति से मोह भंग होने वाला है और कांगेस को उनसे प्यार हो गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कन्हैया कुमार वहीं हैं जो विधानसभा चुनाव से पहले पूरे बिहार में बड़ी-बड़ी रैली की थी। भारी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचते थे। हालांकि कई जगहों पर उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा था। मगर, अब जो खबर आ रही है वह बेहद ही राजनीतिक घटनाओं से भरा है।

- Advertisement -

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ कन्हैया कुमार की मुलाकात ने बिहार की राजनीति में एक नए दौर की चर्चाओं का आगाज कर दिया है। इस मुलाकात से इस बात के कयास भी लगाए जा रहे हैं कि कन्हैया कुमार वामदलों की राजनीति को छोड़कर कांग्रेस का हिस्सा हो सकते हैं।

कुछ यूं भी कारण है कि कन्हैया कुमार की अपनी ही पार्टी से नहीं बन रही। ऐसे में पार्टी के बड़े नेताओं से अच्छे नहीं हैं। हैदराबाद में हुई सीपीआई की एक बैठक में तो अनुशानहीता का आरोप लगाकर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया था। इसी घटना के बाद कन्हैया कुमार ने पार्टी मुख्यालय का अपना दफ्तर भी खाली कर दिया। कुछ लोगों का मानना है कि कम उम्र में उनकी लोकप्रियता ने बड़े नेताओं को असहज कर दिया है।

ऐसे में, कन्हैया कुमार को कांग्रेस में लाने की सलाह पीके ने पार्टी लीडरशिप को दी है। सूत्रों की माने तो राहुल गांधी से कन्हैया कुमार की मुलाकात भी हो चुकी है।

प्रशांत किशोर की राय है कि पुराने नेताओं का जलवा खत्म होने और नई पीढ़ी में कोई कद्दावर नेता न होने की भरपाई कन्हैया की एंट्री से की जा सकती है। कन्हैया कुमार बीते डेढ़ सालों से सीपीआई में भी सक्रिय नहीं हैं। इससे भी इन अटकलों को बल मिला है।

हालांकि कन्हैया कुमार के कांग्रेस में संभावित एंट्री को लेकर बिहार कांग्रेस का कोई भी नेता कुछ भी खुलकर बोलने से परहेज कर रहा है। माना जा रहा है कि कई नेता उनकी संभावित एंट्री से खुद को असहज महसूस कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PMCH Principal पर Nishant Kumar का बड़ा एक्शन! नहीं उठाया फोन तो…जानिए कहां मिले प्रिंसिपल साहब?

पीएमसीएच प्राचार्य: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटा दिया। ड्यूटी के दौरान निजी क्लिनिक में पाए जाने पर हुई यह सख्त कार्रवाई#PMCHPrincipal,#BiharHealth,#NishantKumar

बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख आ गई! 462 पदों के लिए जानें आपका एग्जाम कब है?

Bihar ASI Exam Date: बिहार पुलिस में ASI बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! BPSSC ने 462 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब#BiharASIExam,#BPSSCRecruitment,#BiharPoliceJobs

‘मुझे कभी STD…’ बिल गेट्स के सनसनीखेज खुलासे, 3 अफेयर, एपस्टीन का ब्लैकमेल का प्रयास, जानें क्या कहा

Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने तीन महिलाओं से अवैध संबंध स्वीकार किए। उन्होंने दावा किया कि जेफरी एपस्टीन ने उन्हें ब्लैकमेल#BillGates,#JeffreyEpstein,#Microsoft

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar