spot_img

दहेज में एक लाख नहीं लाने पर भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म

spot_img
- Advertisement -

दहेज में एक लाख नहीं लाने पर भाभी से देवर ने किया दुष्कर्मआकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक विवाहिता से उसके अपने ही देवर ने दुष्कर्म किया। इस घटना को लेकर पीड़ित महिला के फर्द बयान पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन अब तक मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि घटना 28 दिसंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने तीस दिसंबर को उमगांव पीएचसी में इलाज के दौरान महिला का फर्द बयान लिया था। वहीं मामले में पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद केस दर्ज किया है। एफआईआर की कॉपी में सात जनवरी को केस दर्ज होने की तारीख भी लिखी हुई है। हालांकि घटना के बाद महिला को उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी उमगांव में भर्ती कराया गया था जहां पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया। लेकिन मामले में महिला को अबतक सुरक्षा नहीं मिली है।

- Advertisement -

महिला को 14 माह की एक बच्ची भी है। महिला अपनी बच्ची के साथ ससुराल से भाग कर इधर-उधर लोगों की शरण लेकर डर के साये में जी रही है। महिला ने इस घटना को लेकर अपने पति व सास ससुर समेत अपने ससुराल के कई लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला के दुष्कर्म होने की शिकायत जब अपने पति व सास ससुर को बताई तो उनलोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट भी किया। साथ ही मायके से एक लाख रुपया नकद लाने को कहा। नकद नहीं लाने पर उसके ससुराल वाले ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की धमकी भी दे दी। इस बीच महिला डरी हुई है। लोगों से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगा रही है। मामले में पुलिस निष्क्रिय है। केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस दौरान जब हरलाखी थानाध्यक्ष अशोक कुमार से मोबाइल पर इस घटना की जानकारी ली गई तो उन्होंने सीधे तौर पर घटना के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा जबकि थाने में केस भी दर्ज है।

- Advertisement -

दहेज में एक लाख नहीं लाने पर भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis