spot_img

Patna में कुत्ते…! बाइक सवार अपराधियों ने दुकान में की तोड़फोड़, भीड़ के हत्थे चढ़े दो अपराधी, जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement -

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने शुक्रवार को जमकर तांडव मचाया। यहां के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर बस स्टैंड के पास बाइक सवार अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए नेहा जनरल स्टोर में जमकर तोड़फोड़ की। अपराधियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दुकान के शीशे और काउंटर तोड़ दिए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, विवाद और तोड़फोड़ की जड़ में एक कुत्ता है। इसके ही विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि इस दौरान अपराधियों ने दुकान के गल्ले से बीस हजार नकदी भी लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bankipur Election: बांकीपुर में भाजपा का 'मास्टर स्ट्रोक'! प्रो. रणबीर नंदन बदलेंगे सियासी खेल? विपक्ष की बढ़ी धड़कनें!

भाग रहे दो अपराधियों को भीड़ ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। बाद में उन्हें जक्कनपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए अपराधियों में सन्नी और कुणाल के नाम सामने आ रहे हैं जबकि अन्य हमलावर फरार हैं।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मीठापुर बस स्टैंड के पास उसका नेहा जनरल स्टोर है। मकान मालिक से कुत्ते को लेकर  विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में यूरिया की कालाबाजारी पकड़ी गई! DM का बड़ा एक्शन, 172 बोरी खाद गायब

पीड़ित दुकानदार को शक है कि मकान मालिक के इशारे पर ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि फरार हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे.हैं। केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस सिपाही परीक्षा: 11 बजे के बाद एंट्री बंद, DM-SSP का सबसे सख्त आदेश!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में मुहर्रम पर बड़ा अपडेट: एक दर्जन लोग हुए जख्मी, फिर भी शांति से निपट गया पर्व, जानें कैसे?

Darbhanga Muharram: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रशासन की मुस्तैदी और शांति समिति की बैठकों ने बड़ी घटना को टाला, हालांकि नुमाइशी खेल में कुछ लोग माम#DarbhangaMuharram,#BenipurNews,#BiharPolice

दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga Muharram Security: दरभंगा जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने खुद मोर्चा संभाल#DarbhangaNews,#MuharramSecurity,#BiharPolice

भागलपुर में बच्चों का मैदान छीनने की साजिश? हाईटेक पार्क के नाम पर हो रहा कुछ और, फूटा लोगों का गुस्सा

Bhagalpur TNB Maidan: भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क बनाने का स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि हाईटेक के नाम पर#BhagalpurNews,#TNBCollegiateMaidan,#AmritYojana

घनश्यामपुर में मां-बेटे पर टूटा कहर! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली मां की जान, बेटा ICU में

Ghanshyampur Accident: घनश्यामपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार क#GhanshyampurNews,#BiharAccident,#RoadSafety