दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। भाकपा माले पोलित ब्यूरो के सदस्य व मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने सोमवार को कहा कि देश, समाज, लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए सत्ता से भाजपा को बाहर करना आज देशभक्ति का तकाजा बन गया है। देश की संवैधानिक संस्थाओं को नकारने व पंगु बनाने के आरोपी प्रधानमंत्री की दोबारा वापसी सजग राष्ट्र कबूल नहीं कर सकता। भाजपा विरोधी ध्रुवीकरण का बिहार में भाकपा माले अहम किरदार है। हमारी कोशिश है कि भाजपा को बिहार में शून्य पर आउट करने के लिए विपक्षी दलों के बीच व्यापक एका बने और इसमें वामपंथ की महत्वपूर्ण भूमिका हो ताकि जनता के मुद्दे के साथ न्याय हो सके। श्री झा भाकपा माले कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम… बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले..अभी पढ़ें
तीन सदस्यीय कमेटी गठित, धीरेंद्र, राजाराम, केडी शामिल
उन्होंने कहा है कि भाकपा माले ने विपक्षी दलों के साथ संवाद को बढ़ाने के लिए तीन सदस्य कमेटी बनाई है जिसमें धीरेंद्र झा, राजाराम सिंह व केडी यादव शामिल हैं। व्यापक दलितों, वंचितों व अल्पसंख्यकों की इच्छा है कि वामदलों के साथ अन्य भाजपा विरोधी दलों का संश्रय बनें। सीवान के अल्पसंख्यकों ने इस आवाज़ को मज़बूती दी है कि सीवान सीट पर माले की दावेदारी उचित है। जानकारी के अनुसार, भाकपा माले ने गठबंधन की व्यापकता को देखते हुए ही छह सीटों पर ही लड़ने का निर्णय किया है। हमारी पूरी तैयारी व कोशिश होगी कि मिथिलांचल में भाजपा की करारी हार होगी। मिथिलांचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय का नहीं बनना, बंद चीनी, अशोक पेपर मिल, जुट मिल, खाद कारखाना सहित अन्य बन्द उद्योगों का चालू नहीं होना आदि ऐसे मुद्दे हैं जिस पर मोदी-नीतीश सरकार की घेराबंदी होगी। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की नीतीश सरकार ने किसानों के साथ बड़ा अन्याय किया है। कर्जमाफी तो दूर की बात रही, घोषित फसल क्षति मुआवजा न तो बाढ़ के समय का मिला और न ही इस साल के सुखाड़ का।सरकार ने दलितों, गरीबों व बेकारों को ठगा है। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका व विद्यालय रसोइया की हड़ताल का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि तमाम स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम मजदूरी देने से सरकार भाग रही है।






बैद्यनाथ यादव ने कहा, भ्रष्टाचार, अपराध,अपराधियों को सत्ता का संरक्षण
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध व अपराधियों को शासक दलों का संरक्षण प्राप्त है। शासक पार्टियों के नेताओं के अगल-बगल अपराधी खड़े हैं। कहा कि अपराध के खिलाफ हमारा संघर्ष व तेज़ होगा। 29-30 जनवरी को पार्टी का 11वां ज़िला सम्मेलन होगा। इसकी शुरुआत 29 जनवरी की पोलो मैदान में आयोजित मज़दूर-किसान एकता रैली से होगी। सम्मेलन की तैयारी को लेकर स्थानीय व प्रखंड सम्मेलन शुरू हो गए हैं जहां से जिला सम्मेलन के प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। इस अवसर पर भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर के सहनी, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद मौजूद थे।









You must be logged in to post a comment.