spot_img

दोस्त से जालसाजी में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में मधुबनी पुलिस

spot_img
- Advertisement -

Image result for जालसाजी

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर थाना कांड संख्या 420/18 मामले में पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकार कामिनी बाला ने अपने अनुसंधान के क्रम में पूरे घटना को सही पाया है। उन्होंने घटनास्थल के निरीक्षण व पर्यवेक्षण के बाद कांड के धारा-420/406/भादवि व 138 एनआइ एक्त के तहत प्राथमिकी नामजद बिस्फी थाना के पतौना ओपी के परोही के अबुबकर सिद्दिकी के विरूद्ध सत्य पाया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पतौना ओपी क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी मो. जसीम ने नगर थाना मधुबनी में एक आवेदन देकर अबुबकर पर जालसाज कर तीन लाख रूपया ले लेने का आरोप लगाया था, जिस के आलोक में नगर थाना में 21 नवंबर को काडं संख्या-420/18 दर्ज किया। दर्ज प्राथमिकी में श्री जसीम ने अबुबकर पर आरोप लगाते हुए बताया कि उससे मेरी दोस्ती थी। जहां दोस्ती की आर में अबुबकर ने चूड़ी बाजार स्थित अपने भारत बैग दुकान में कारोबार को बढ़ाने के लिए तीन लाख रूपया लिया। रूपए देते वक्त मैंने कहा कि मेरी लड़की की शादी होगी तो उस समय रूपया वापस कर दिजिएगा। जब मेरी लड़की की शादी की तिथि तय हुई तो मैंने अपना रूपया अबुबकर से मांगना शुरू कर दिया, लेकिन आजकल कहकर अबुबकर टालता रहा।

- Advertisement -

लड़की की शादी में जब रूपया नहीं दिया तो मैं उसके भारत बैग दुकान पर पहुंचा व अपने रूपये की मांग करने लगा। कई बार दुकान पर जाने के बाद भी रूपया वापस नहीं किया। इसके बाद हमने उसी दुकान पर हंगामा किया। जिस पर अबुबकर ने तीन लाख में से एक लाख का चेक दिया, परंतु बैंक में अपने खाता में डाला तो वह चेंक वाउंस कर गया। तब मुझे समझ में आ गया कि अबुबकर मेरे साथ जालसाजी कर रहा है। फिर मैने कोर्ट नोटिस भी किया। जिसका जवाब अबुबकर ने नही दिया। तब मैंने कानुन का सहारा लेते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया।दोस्त से जालसाजी में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में मधुबनी पुलिस

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा का सिस्टम फिलियोर | ये क्या है… शर्म? स्कूल परिसर बना 1 महीने से तालाब, 700 बच्चे – पढ़ाई पानी में –...

Darbhanga Waterlogging: दरभंगा के मध्य मकतब रजखा विद्यालय में एक महीने से जलजमाव है, जिससे 700 बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य खतरे में है। अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद समस्या जस की तस #DarbhangaNews,#BiharEducation,#ChhathPujaSafety

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi