spot_img

Bihar Weather Forecast : बिहार में कड़ाके की ठंड आने वाली है, चार दिनों तक होगी बारिश, IMD का अलर्ट, पढ़िए ठंड का दरभंगा-मधुबनी कनेक्शन

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

बिहार में सर्दी (Bihar Weather Today) ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहने को कहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार से प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 27 से 30 दिसंबर के बीच राज्य के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना (Bihar Rain Alert) है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CM सम्राट चौधरी का सख्त फरमान: क्या अब तेजी से पूरे होंगे बिहार के सभी प्रोजेक्ट्स?

सूबे में अभी दक्षिणी-पश्चिमी हवा चल रही है लेकिन शनिवार से पुरवइया चलने के आसार हैं। नतीजतन राज्यभर के मौसम में बदलाव के आसार हैं। अगले दो-तीन दिनों तक रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। साथ ही 26 दिसंबर से पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में आंशिक बादल दिख सकते है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस बीच अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश के कारण दिन में ठंड बढ़ सकती है और इसके बाद राज्य में शीत लहर (Bihar Weather Forecast) का आगाज भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  CM सम्राट चौधरी का सख्त फरमान: क्या अब तेजी से पूरे होंगे बिहार के सभी प्रोजेक्ट्स?

मौसमविदों के अनुसार, 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से 30 दिसंबर तक बारिश के आसार हैं। बादल छाने और बारिश होने पर सूबे के शहरों का अधिकतम तापमान तेजी से नीचे आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी कर कहा गया है कि तीन दिनों तक सूबे में शीतलहर की स्थिति रह सकती है।

हालांकि अधिकतम तापमान में कमी की स्थिति अगले एक हफ्ते तक बनी रहेगी। जिससे 30 के बाद भी शीतलहरी जैसा एहसास रहेगा। अभी सूबे में मौसम शुष्क और स्थिर बना हुआ है।हिमालय की तराई से सटे जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, किशनगंज, अररिया, सीतामढ़ी में रात के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:  CM सम्राट चौधरी का सख्त फरमान: क्या अब तेजी से पूरे होंगे बिहार के सभी प्रोजेक्ट्स?

Bihar Weather Update: Weather may change in three to four days in Bihar, rain may occur at some places ann

क्या है पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ की उत्पत्ति कम दबाव वाले क्षेत्र भूमध्यसागरीय क्षेत्र, यूरोप के अन्य भागों और अटलांटिक महासागर में होती है। ये अशांत हवाएं भारत में पश्चिम दिशा से प्रवेश करती हैं, इसलिए इन्हें पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है। ये विक्षोभ चक्रवातीय वर्षा लाते हैं जो भारत के शीतकालीन फसलों जैसे गेहूं, दलहन, तिलहन आदि के लिये लाभकारी होता है। ये विक्षोभ पश्चिमी रबी फसल में लाभकारी सहायक होते हैं।

शनिवार सुबह की बात करें तो राजधानी पटना में ठंड से आम जनजीवन पर असर नजर आया। हल्की धुंध और सर्द हवाओं की वजह से घर के बाहर निकलने वाले लोगों को कुछ परेशानी जरूर हुई। हालांकि, दिन में तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। वहीं रात में तापमान 10-12 के बीच रह सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Teacher Recruitment ! बिहार में 32,388 शिक्षकों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ, युवाओं के लिए आया Good News नौकरी का...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर! राज्य सरकार ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचना भेज दी है, जिससे रोजगार क#BiharTeacherRecruitment,#BPSCJobs,#BiharEducation

राहुल गांधी ने संसद में क्यों कहा ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’? BJP हुई लाल-पीली, जानें पूरा बवाल

Rahul Gandhi: संसद में पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान राहुल गांधी के 'इडियट' और 'अंधभक्त' वाले बयान पर भारी बवाल हुआ। भाजपा सांसदों ने कड़ा विरोध जताते हुए इन शब्दों को कार्यवा#RahulGandhi,#ParliamentNews,#PaperLeakBill

मां को मिली धमकी, रिश्तेदार से मारपीट… भोजपुर भरत तिवारी एनकाउंटर केस में पुलिस पर बढ़ा दबाव!

Bhojpur News: भोजपुर जिले में चर्चित भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है। उनकी मां और रिश्तेदार ने शाहपुर थाना में अलग-अलग FIR दर्ज कराई हैं, जिसमें#BhojpurNews,#BharatBhushanTiwari,#ShahpurThana

खुशखबरी! बिहार को 21,000 करोड़ का तोहफा, पटना-पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे दूर, मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी!

Bihar Purnia Expressway: बिहार के सीमांचल को बड़ा तोहफा। केंद्र सरकार ने 21,000 करोड़ के पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी। यह पटना से पूर्णिया का सफर 3 घंटे से कम करेगा#BiharNews,#PurniaExpressway,#SeemanchalDevelopment