spot_img

IPL 2022: आईपीएल नीलामी में नहीं होंगे गेल, स्टार्क, स्टोक्स, वोक्स, सैम कुरेन और आर्चर, पढ़िए IPL 2022 की किस शहर से होगी शुरुआत, कब से होगा मैच

spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत के लिए दो तारीखों पर विचार शुरू कर दिया है। शनिवार को बीसीसीआई और आईपीएल की फ्रेंचाइजियों के मालिकों की बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उनमें एक मुद्दा ये भी था कि आईपीएल 2022 का आगाज किस दिन से होना चाहिए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस बैठक के बोर्ड के कुछ अधिकारी और कुछ फ्रेंचाइजी मालिक लीग को 27 मार्च से शुरू करने के लिए उत्सुक थे, जबकि कुछ अन्य प्रभावशाली लोग चाहते हैं कि यह टूर्नामेंट दो अप्रैल से शुरू हो, जो लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप है।

- Advertisement -
IPL 2022: आईपीएल नीलामी में नहीं होंगे गेल, स्टार्क, स्टोक्स, वोक्स, सैम कुरेन और आर्चर, पढ़िए IPL 2022 की किस शहर से होगी शुरुआत, कब से होगा मैच
IPL 2022: आईपीएल नीलामी में नहीं होंगे गेल, स्टार्क, स्टोक्स, वोक्स, सैम कुरेन और आर्चर, पढ़िए IPL 2022 की किस शहर से होगी शुरुआत, कब से होगा मैच

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले होने वाले खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन के लिए खुद को पंजीकृत नहीं किया है।

IPL 2022: आईपीएल नीलामी में नहीं होंगे गेल, स्टार्क, स्टोक्स, वोक्स, सैम कुरेन और आर्चर, पढ़िए IPL 2022 की किस शहर से होगी शुरुआत, कब से होगा मैच
IPL 2022: आईपीएल नीलामी में नहीं होंगे गेल, स्टार्क, स्टोक्स, वोक्स, सैम कुरेन और आर्चर, पढ़िए IPL 2022 की किस शहर से होगी शुरुआत, कब से होगा मैच

कुछ टीम मालिक इसे 27 मार्च को शुरू करने के पक्ष में है, लेकिन भारत को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय (टी20) मैच 18 मार्च को लखनऊ में खेलना है और फिर आपको लोढ़ा नियम के अनुसार 14 दिनों के अंतराल की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि लीग की शुरुआत दो अप्रैल से हो सकती है।”

समझा जाता है कि भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ घर में लगातार तीन बायो- बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में रहने के बाद थक जाएंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, “बीसीसीआई को श्रीलंका दौरे के 10 दिनों से कम समय में आईपीएल शुरू करने के बारे में सोचने से पहले खिलाड़ियों की थकान को ध्यान में रखना चाहिए।” यह भी पता चला है कि लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई टीमों सहित सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिक भारत को 2022 आईपीएल के लिए मेजबान देश के रूप में चाहते हैं, जिसमें मुंबई और पुणे उनके दो पसंदीदा शहर हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स और सैम कुरेन भी नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने अपना आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये रखा है।

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श, भारत के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ईशान किशन, सुरेश रैना ने भी अपना आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये रखा है।

अन्य खिलाड़ी, जिन्होंने अपना आधार मूल्य दो करोड़ रुपए रखा है, उनमें पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) और कैगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) शामिल हैं।

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी शाहरुख खान, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में सभी को प्रभावित किया है, ने अपना आधार मूल्य 20 लाख रुपए रखा है, हालांकि नीलामी में उन्हें इससे ज्यादा राशि मिलने की उम्मीद है।

अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, एरोन फिंच, इयोन मॉर्गन, डेविड मालन, टिम साउथी, जेम्स नीशम , अजिंक्य रहाणे, कुलदीप यादव, टी नटराजन, वानिंदु हसरंगा, एडेन मार्कराम और तबरेज़ शम्सी ने अपना आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपये रखा है। आईपीएल की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident