spot_img

Bihar News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो जख्मी

spot_img
- Advertisement -

हरसा जिले के अतलखा-पतरघट मुख्य सड़क मार्ग के रहीम टोला बस्ती के समीप रविवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक एवं ट्रैक्टर की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दूसरे बाइक सवार एवं एक साइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया।पीएचसी में भर्ती दोनों जख्मी का तत्काल प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

बताया जाता है कि बाइक पर सवार दो युवक पतरघट बाजार जा रहे थे । रहीम टोला बस्ती के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर जम्हरा बस्ती के तरफ जा रहा था उसी दौरान आमने सामने की टक्कर में साइकिल सवार जख्मी हो गया। जबकि बाइक सवार 19 वर्षीय युवक पस्तपार पंचायत स्थित ठाढ़ी बस्ती निवासी नीतीश कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

ठाढ़ी बस्ती निवासी सुशांत यादव एवं रहीम टोला बस्ती निवासी मो सुलेमान बुरी तरह से जख्मी हो गया।जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने तत्काल प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर पतरघट ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर एवं बाइक को जब्त कर लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident