back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

शबाना आजमी की भतीजी के साथ कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत#

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भिनेत्री शबाना आजमी की भतीजी को मुंबई में आधी रात को टैक्सी में सवारी करते वक्त बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा। दरअसल, अभिनेत्री शबाना आजमी की भतीजी मेघना विश्वकर्मा को टैक्सी में सवारी करते वक्त बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा। मुंबई में उन्हें ओला टैक्सी ड्राइवर ने आधी रात को बीच रास्ते में उतार दिया और चला गया।

- Advertisement -

इसकी जानकारी शबाना आजमी की भतीजी मेघना ने फेसबुक में पोस्ट अपलोड कर दी है।शबाना आजमी ने इसका लिंक ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा-‘मेरी 21 वर्षीय भतीजी को ओला में भयानक अनुभव हुआ है। यह स्वीकार करने लायक नहीं है।’

- Advertisement -

मेघना ने भी अपने साथ हुए इस वाक्ये को अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा,”मैंने लोअर पटेल से लेकर अंधेरी वेस्ट तक की ओला राइड बुक की थी। कैब ड्राइवर ने मेरी राइड को स्वीकार की और मुझे मेरे पिक अप पॉइंट से लेने आया। मेरे बैठने के पांच मिनट बाद उसे महसूस हुआ कि ट्रैफिक बहुत ज्यादा है और इसकी वजह से वह अपने घर लेट पहुंचेगा, इसलिए उसने मुझे दादर पुल के बीचों बीच उतार दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नव्या नवेली नंदा: ट्रोलर्स पर बरसीं अमिताभ की नातिन, बताया सोशल मीडिया पर पर्सनल चीजें क्यों नहीं करतीं शेयर!

रात बहुत हो गई थी, जिसकी वजह से दूसरी टैक्सी मिलना बहुत मुश्किल हो रहा था। मुझे पुल उतरकर दादर बाजार से पैदल जाना पड़ा और मुझे मेरे स्टॉप पर पहुंचने में दो घंटे लगे। ड्राइवर का नाम मुस्तकिन खान है। प्लीज मदद करें ओला यह सही नहीं और स्वीकार्य भी नहीं है।”

शबाना आजमी की भतीजी के साथ कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत#
शबाना आजमी की भतीजी के साथ कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत#

अपने साथ हुए इस बुरे अनुभव के बारे में मेघना विश्वकर्मा ने फेसबुक पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उनके इस पोस्ट के लिंक को शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘मेरी 21 वर्षीय भतीजी के साथ ओला में एक भयानक अनुभव हुआ है। यह स्वीकार करने लायक नहीं है।’ सोशल मीडिया पर शबाना आजमी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

शबाना आजमी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। दरअसल शबाना आजमी की भतीजी को मुंबई में ओला ड्राइवर ने आधी रात बीच रास्ते में उतारकर चला गया। मेघना विश्वकर्मा ने लिखा-‘ ओला राइड लोअर परेल से अंधेरी वेस्ट तक थी। कैब ड्राइवर ने मेरी राइड स्वीकार की और मुझे आकर पिक किया।

राइड के 5 मिनट बाद उसे महसूस हुआ कि रास्ते में ढेर सारा ट्रैफिक है और वह देर से अपने घर पर पहुंचेगा। इसलिए उसने मुझे दादर ब्रिज के बीच में उतार दिया। यह देररात की बात थी। मेरे लिए दूसरी कैब ले पाना मुश्किल था।’ मैं ब्रिज से उतरी और दादर मार्केट से होते हुए पैदल गई।

यह भी पढ़ें:  फर्जी 2: शाहिद कपूर ने दिया सीक्वल को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, फैंस हुए बेताब!

मुझे अपनी मंजिल तक पहुंचने में 2 घंटे लग गए। उस ड्रावर का नाम मुस्तकिन खान था। कृपया मेरी मदद करें। यह स्वीकार नहीं है।’ सोशल मीडिया यूजर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैब ड्राइवर को गलत ठहरा रहे हैं।

ओला ने तुरंत मेघना की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा,”हमें अहसास है कि यह सफर आपके लिए कितना गंदा रहा होगा और हम ऐसा कभी नहीं चाहते थे कि हमारे साथ आपको ऐसा अनुभव हो मेघना। आप प्लीज इस राइड का सीआरएन हमारे साथ इनबॉक्स में शेयर करें ताकि हमारी टीम जल्द से जल्द आपकी मदद कर सके।” हालांकि इसके बाद से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज!

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज! हर हफ्ते...

Royal Enfield Classic 350: धाकड़ मुकाबला, जानें कौन है किंग!

Royal Enfield Classic 350: जब बात क्लासिक क्रूजर मोटरसाइकिल्स की आती है, तो भारत...

ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट में भारत का नया दांव: सऊदी अरब बना फिर से पसंदीदा सप्लायर?

Crude Oil Market: वैश्विक तेल बाजार में एक बड़ा भू-राजनीतिक और व्यापारिक बदलाव सामने...

Holi Special Trains: रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात, चलाईं 21 होली स्पेशल ट्रेनें, अब नहीं होगी घर जाने की दिक्कत!

Holi Special Trains: होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में पैर रखने की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें