spot_img

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक और मील का पत्थर, अपने 100वें टेस्ट में पूरे किए 8,000 रन, रह गए सचिन तेंदुलकर से पीछे

spot_img
- Advertisement -

मोहाली। भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के दौरान भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक और मील का पत्थर हासिल किया। वह बारहवें टेस्ट खिलाड़ी बनें जो सौ टेस्ट क्रिकेट खेला है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कोहली ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 8,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

- Advertisement -
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक और मील का पत्थर, अपने 100वें टेस्ट में पूरे किए 8,000 रन, रह गए सचिन तेंदुलकर से पीछे
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक और मील का पत्थर, अपने 100वें टेस्ट में पूरे किए 8,000 रन, रह गए सचिन तेंदुलकर से पीछे

पारी के 39वें ओवर में कोहली ने गेंद को पॉइंट की ओर धकेला और एक सिंगल के साथ आठ हजार क्लब में प्रवेश किया। कोहली ने 169 पारियों में 8 हजार रन पूरे किए।

इस बीच, वह 8,000 रन बनाने वाले पांचवें सबसे तेज भारतीय हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 154 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद सूची में सबसे ऊपर हैं। इसके बाद भारत के वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 157 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। तीसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग (160 पारी) और चौथे नम्बर पर सुनील गावस्कर (166 पारी) हैं।

मैच की बात करें तो कोहली इस मुकाबले में 45 रन बनाकर आउट हुए। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 4 विकेट पर 192 रन बना लिए हैं।

इससे पहले,  कोहली अपने 100वें टेस्ट मैच की पहली पारी में 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टार क्रिकेटर कोहली को उनके 100वें टेस्ट के मौके पर सम्मानित किया। विराट के 100वें टेस्ट मैच का इंतजार काफी समय से हो रहा था, लेकिन अगर उनके इस मैच को लेकर पहले ही किसी ने भविष्यवाणी की हो और वह सही निकले तो ये सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

श्रुति नाम के एक ट्विटर अकांउट से मैच शुरू होने से लगभग 10 घंटे पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी गई थी कि आज कोहली 45 रन पर आउट होंगे और उनका विकेट श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज लासिथ एम्बुलडेनिया लेंगे। विकेट गिरने के बाद कोहली काफी निराश भी दिखेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली के साथ सब कुछ वैसा ही हुआ है, जैसा कि इस ट्वीट में लिखा गया है। वहीं इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा ‘वॉव’

श्रुति नाम के एक ट्विटर अकांउट ने ट्वीट करके लिखा, ”कोहली अपने 100वें टेस्ट में 100 रन नहीं बनाएंगे। 4 शानदार कवर ड्राइव के साथ 100 गेंद में 45 रन बनाएंगे और फिर एम्बुलडेनिया उन्हें बोल्ड आउट करेंगे और कोहली आउट होने के बाद काफी हैरान होंगे। निराशा जाहिर करने के लिए अपना सिर घुमाएंगे।”

वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने
शुक्रवार को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने पर बधाई दी। कोहली शुक्रवार को पंजाब के मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

शाह ने ट्वीट किया,
“उनकी यात्रा भावना, जुनून, समर्पण और दृढ़ संकल्प का मिलन रही है। टेस्ट क्रिकेट को फिर से परिभाषित करने और इसे नए जीवन के साथ जोड़ने वाले विराट कोहली को इस ऐतिहासिक टेस्ट के लिए बधाई। आइए एक साथ आते हैं और कोहली के 100वें टेस्ट का जश्न मनाते हैं।”

पूर्व भारतीय कप्तान कोहली अब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट या उससे अधिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar