spot_img

इधर जाले में रेलवे कर्मी के घर चोरी उधर पहुंचे रेलवे के अधिकारी

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के जोगियारा खेरूवा टोला स्थित रेल कर्मी गोविंद सिंह के घर में बीती रात चोर घुस आया लेकिन संयोग से कुछ ले नहीं जा सका। गृहस्वामी व रेलकर्मी गोविंद सिंह के घर में पुत्र की शादी है। इसमें शामिल होने रिश्तेदारों की भीड़ है। इसी बीच चोर का गिरोह इनके आवास में घुसकर रिश्तेदारों की बेशकीमती सामग्रियों की चोरी करने पहुंचे ओर दो कीमती एंड्रॉयड मोबाइल की चोरी भी करते गए। इसी बीच किसी की नींद खुली,जिसने हल्ला कर दिया। जिससे चोर चोरी हुआ मोबाइल व ओढ़े हुए चादर फेंककर फरार हो गया। घटना के बावत गृहस्वामी गोविंद सिंह ने थानाध्यक्ष राजन कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही जालें पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए प्रशिक्षित कुत्ते को घटनास्थल पर ले जाकर जांच पड़ताल की है जिसका कोई परिणाम नहीं निकल सका है। पुलिस एफआईआर कर मामले की तहकीकात कर रही है।

- Advertisement -

जगी आस, छाई खुशी की लहर

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। जालें घोघराहा मुख्य सड़क खेसर से जोगियारा रेलवे स्टेशन तक रेलवे के जमीन में सड़क निर्माण के लिए रेलवे की कवायद जारी है। अनापत्ति प्रमाण के बाद  समस्तीपुर रेल मंडल के आईओडब्ल्यू विनय कुमार,सहायक राहुल कुमार के साथ सड़क निर्माण के लिए बनने वाले भूमि स्थलीय जांच को पहुंचे। उनके पहुंचते ही जोगियारा व आसपास के गांवों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस आलोक में जोगियारा स्टेंशन विकास मोर्चा के श्याम कुमार सिंह, गोविंद प्रसाद सिंह,श्यामा कुमार सिंह सुमन,मुखिया,परमेश्वर बैठा,विजय कुमार सिंह ने डीआरएम व समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आर के जैन को बधाई दिया है।इधर जाले में रेलवे कर्मी के घर चोरी उधर पहुंचे रेलवे के अधिकारी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: IMD की चेतावनी, DARBHANGA, मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, जानिए गर्मी से राहत कब?

बिहार मौसम: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, लेकिन साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों म

Aurangabad Bridge औरंगाबाद ब्रिज में दरार: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश – के बीच कनेक्टिविटी पर संकट, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक,...

Aurangabad Bridge: बिहार के औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-139 (पुराना एनएच-98) पर स्थित बतानी पुल में आई दरार ने तीन राज्यों - बिहार, झारखंड और उत्

Araria News: अररिया में बड़ी कार्रवाई, 68 पंचायत सचिव सस्पेंड, क्यों हुई यह कार्रवाई? जानें पूरा मामला

पंचायत सचिव निलंबन: बिहार के अररिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार, 25 मई 2026 को जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए 68 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभा

बिहार के सब्जी किसान: 100 करोड़ के MOU करार से खुलेगी तरक्की की राह, बिचौलियों का खेल खत्म!

बिहार के सब्जी किसान: बिहार के सब्जी उत्पादकों के लिए बड़ी खबर है! राज्य में सब्जियों की खेती करने वाले बिहार के सब्जी किसान को अब सीधा बाजार से जोड़ा जा रहा है,