spot_img

बिहार का बोचंहा विस उपचुनाव: बेबी को बोचंहा पसंद है… से मचा एनडीए में कलह! रिचार्ज कूपन का टॉकटाइम होने वाला है खत्म, राजद की चुटकी से छटपटा रहे मुकेश सहनी

spot_img
- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बोचंहा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बेबी कुमारी को उम्मीदवार घोषित किया है।

- Advertisement -

वहीं, एनडीए सरकार के अंदर मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट को लेकर विवाद छिड़ गया है। बीजेपी ने बोचहां उपचुनाव में बेबी कुमारी को अपना उम्मीदवार घोषित करते ही विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) छटपटा रही है। बावजूद वह इसे छोड़ने को तैयार नहीं है।

- Advertisement -

इसकी वजह बोचहां के पूर्व दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान का वीआईपी से होना है। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सहनी पर तंज कसा है। पार्टी के राज्य प्रवक्ता ने एक वीडियो जारी किया हे जिसमें सदन के अंदर तेजस्वी ने उन्हें रिचार्ज कूपन कहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEET और JEE छात्रों के लिए आई सबसे बड़ी खबर! अब बोर्ड के नंबरों से तय होगा भविष्य, मिलेंगे कई मौके

बेबी कुमारी यहां 2015-2020 तक विधायक थीं। साल 2020 में इस सीट पर मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी से समझौते के बाद यहां से मुसाफिर पासवान को उम्मीदवार बनाया गया था। उनकी मृत्यु के बाद यह सीट खाली हुई है। चुनाव आयोग ने यहां उपचुनाव का एैलान किया है। भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा करने पर जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने सवाल उठाया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा है कि भाजपा ने बोचहां से उम्मीदवार उतार कर परंपराओं की अनदेखी की है। बोचहां सीट वीआईपी की थी और उसी की होनी चाहिए थी।

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मुकेश साहनी ने करीब 50 उम्मीदवार भाजपा के विरुद्ध उतारे थे। इस वजह से भाजपा के नेता साहनी से नाराज हैं। बिहार भाजपा के कई नेता पहले से ही कह रहे थे कि बोचहां से अपना उम्मीदवार उतारेंगे। उनका कहना था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सिटिंग विधायक बेबी कुमारी का टिकट काटकर वीआईपी को सीट दी थी, लेकिन मुकेश साहनी ने भाजपा के साथ धोखाधड़ी की। अब उन्हें कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  अब गड्ढों से मिलेगी छुट्टी, मुजफ्फरपुर की ग्रामीण सड़कें अब नहीं टूटेंगी! 7 साल तक होगी मरम्मत, जानिए Good News!

बोचहां से भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा के बाद अब खतरा मुकेश साहनी की मंत्री की कुर्सी पर है। मुकेश पिछला विधानसभा चुनाव हार गये थे। भाजपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बना कर मंत्री बनवाया था।भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, संजय सरावगी और मुरारी मोहन झा का कहना है कि मुकेश साहनी ने उत्तर प्रदेश में जो किया है उसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

भाजपा विधायक बचौल ने कहा कि एक-दो महीने में मुकेश की विधान परिषद की सदस्यता खत्म होने वाली है। इस बार उन्हें विधान परिषद में भेजने का सवाल ही नहीं है। ऐसे में एक-दो महीने में उनकी मंत्री की कुर्सी भी जाएगी।

इधर, राजद के बिहार प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, ‘मा. नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने पहले ही कह दिया था- मुकेश साहनी जी सुन लीजिए आप रिचार्ज कूपन हैं, आपका फिर रिचार्ज हो पायेगा। बुरा न मानो होली है।’ इसके साथ उन्होंने बोचहां, विधानसभा, उपचुनाव जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया।

बता दें कि सहनी ने उम्मीद जताई थी कि इस सीट पर उसे बीजेपी का समर्थन मिलेगा। मगर यूपी चुनाव में बीजेपी के खिलाफ जाना सहनी को काफी भारी पड़ गया है। पार्टी ने उन्हें विधान परिषद चुनाव में भी कोई हिस्सेदारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:  अब गड्ढों से मिलेगी छुट्टी, मुजफ्फरपुर की ग्रामीण सड़कें अब नहीं टूटेंगी! 7 साल तक होगी मरम्मत, जानिए Good News!

हाल ही में खबर आई थी कि सहनी ने तेजस्वी यादव को बिहार में सरकार बनाने का ऑफर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने एक शर्त रखी थी। उन्होंने तेजस्वी को ढाई-ढाई साल सीएम बनने के फॉर्मूला देते हुए सरकार गठन का प्रस्ताव दिया था। सहनी ने कहा था कि अगर यह ऑफर मंजूर है तो मैं एनडीए छोड़ने के लिए तैयार हूं। इससे पहले सहनी ने तेजस्वी को छोटा भाई बताकर बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी थी।

राजद ने जो वीडियो ट्वीट किया है वो पिछले साल बिहार विधानमंडल के सत्र का है। एक बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सहनी पर निशाना साधा था। वीआईपी नेता पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा था, ‘मुकेश जी, सुन लीजिए, आप बैठ जाएं। आप रिचार्ज कूपन हैं। आपका फिर रिचार्ज हो पाएगा? कहां फंस जाते हैं। बैठे रहें। बैठिए, काम कीजिए अभी।’ इसके बाद सहनी ने तेजस्वी और लालू यादव पर हमला बोला था।

तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए सहनी ने कहा था कि आपका तो टॉकटाइम ही पांच साल के लिए खत्म हो गया है। मेरे पास रिचार्ज के लिए झारखंड से भी फोन आता है। पर हम जहां हैं वहीं ठीक हैं। आप चिंता ना करें। राजद द्वारा इस वीडियो को ऐसे समय पर शेयर किया गया है जब बीजेपी और सहनी के बीच उठापटक चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू! VC लक्ष्मीनिवास पांडेय का कड़ा निर्देश, जानें छात्रों पर क्या होगा असर

Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने नए#BiharEducation,#DarbhangaNews,#NEP2020

पटना IGIMS में ‘1700 बेड’ का अस्पताल! स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने खुद संभाली कमान, अब मिलेगी बड़ी राहत

Bihar IGIMS: बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चल रहे 1700 बेड के अस्पताल और अन्य विस्तार कार#BiharHealth,#IGIMSPatna,#HospitalProject

Araria Smuggling: नेपाल बॉर्डर पर SSB का छापा! 288 किलो चाइनीज सेब पकड़ा

Araria Smuggling: अररिया के जोगबनी में सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 288 किलोग्राम तस्करी का चाइनीज सेब जब्त किया है। यह सेब नेपाल से भारत लाया जा रहा था।#ArariaNews,#SSBACTION,#SmugglingBihar

Bihar Tax: बिहार के गांवों में भी अब देना होगा नया टैक्स! हर घर पर ₹1200 का पड़ेगा बोझ?

Bihar Tax: बिहार के गांवों में अब शहरी तर्ज पर टैक्स लगेगा! 16वें वित्त आयोग की सिफारिश पर हर घर से सालाना औसतन 1200 रुपये वसूले जाएंगे. पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को व#BiharTax,#GramPanchayat,#BiharNews