बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल क्षेत्र में रंग गुलाल का त्योहार होली दो दिन मनाया गया। लोगों ने बताया कि कई जगहों पर पुरानी परंपरा के मुताबिक होलिका दहन के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को और पंचाग के मुताबिक शनिवार को लोगों ने होली का पर्व मनाया।

इन दो दिनों में क्षेत्र के सुपौल बाजार, नगर पंचायत बिरौल, हनुमाननगर, रजबा,उछटी, पोखराम, सहसराम, पड़री, कुशेश्वरस्थान, हरिनगर, हिरणी, घनश्यामपुर, पा

दोपहर बाद छोटे छोटे टुकड़ों में बंट कर होली के गीत गाते हुए जुलूस निकाला जो गांव व शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से गुजरते हुए पुनः अपने गंतव्य स्थान पर वापस लौट गये। लोग आपस में एक दूसरे को मिठाई व पुआ पकवान खिलाकर गले मिल कर होली की बधाई दिये।
इस दौरान अनुमंडल प्रशासन की ओर संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल का प्रतिनियुक्त किया गया था।
You must be logged in to post a comment.