spot_img

होली के दिन नाली विवाद में जमकर फायरिंग, दो लोगों की गोली मारकर हत्या, विरोध में बिहार शरीफ मुख्य मार्ग को किया जाम

spot_img
- Advertisement -

बिहारशरीफ से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां नालंदा जिले के कराय परसुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डियावां गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इसमें दो की मौत हो गयी।

- Advertisement -

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीया गांव निवासी अनिल रावत और चमोली रावत के बीच नाली को लेकर वर्षों से विवाद चला रहा था। शनिवार की सुबह नाली में पानी के गिराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। मामला मारपीट से गोलीबारी तक पहुंच गया।

- Advertisement -

इसमें अनिल रावत की पत्नी लक्ष्मी देवी के सिर में गोली लगी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा चंद्र रावत की सिर में गोली लगी। उसे जख्मी हालत में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बिहार शरीफ मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

लोग वरीय पदाधिकारी को बुलाने के साथ मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया और मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू! VC लक्ष्मीनिवास पांडेय का कड़ा निर्देश, जानें छात्रों पर क्या होगा असर

Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने नए#BiharEducation,#DarbhangaNews,#NEP2020

पटना IGIMS में ‘1700 बेड’ का अस्पताल! स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने खुद संभाली कमान, अब मिलेगी बड़ी राहत

Bihar IGIMS: बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चल रहे 1700 बेड के अस्पताल और अन्य विस्तार कार#BiharHealth,#IGIMSPatna,#HospitalProject

Araria Smuggling: नेपाल बॉर्डर पर SSB का छापा! 288 किलो चाइनीज सेब पकड़ा

Araria Smuggling: अररिया के जोगबनी में सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 288 किलोग्राम तस्करी का चाइनीज सेब जब्त किया है। यह सेब नेपाल से भारत लाया जा रहा था।#ArariaNews,#SSBACTION,#SmugglingBihar

Bihar Tax: बिहार के गांवों में भी अब देना होगा नया टैक्स! हर घर पर ₹1200 का पड़ेगा बोझ?

Bihar Tax: बिहार के गांवों में अब शहरी तर्ज पर टैक्स लगेगा! 16वें वित्त आयोग की सिफारिश पर हर घर से सालाना औसतन 1200 रुपये वसूले जाएंगे. पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को व#BiharTax,#GramPanchayat,#BiharNews