spot_img

दरभंगा से जानकी एक्सप्रेस पकड़कर मधुबनी पहुंचे युवक की जहर पिलाकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

धुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां, एक युवक देवचंद्र सिंह के बीस वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह को पहले अगवा किया। फिर हाथ-पैर बांधकर उसे जहर पिलाकर हत्या कर दी। मामला, सरावे पंचायत के मंगती गांव की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, भोला को चतरा गांव स्थित कमला नदी के किनारे ले जाकर जहर पिलाई गई। जहर पीने के बाद उसने बेहोशी की हालत में अपने परिजनों को फोन भी किया। बताया जाता है कि भोला पढ़ाई के साथ ही पार्ट टाइम रेडक्रॉस स्थित भारतीय स्टेट बैंक मधुबनी के मेन ब्रांच में क्रेडिट कार्ड भी बनाने का काम करता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

भोला के परिवारवालों ने बताया कि उसे मोबाइल पर तेजाब डालकर जला देने की धमकी भी मिली थी। इसकी शिकायत खजौली थाना में दर्ज है। बताया गया कि भोला रविवार की रात दरभंगा से जानकी एक्सप्रेस पकड़कर खजौली आया। इसी दौरान  कुछ युवकों ने उसे अगवा कर वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

परिजनों ने बताया कि उसके पास एक बैग, शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत हजारों रुपए थे जो गायब हैं। वहीं,थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

परिजनों ने बताया कि रविवार की देर रात भोला ने बेहोशी की हालत में अपनी बहन को फोन किया। उसने बताया कि वह चतरा गांव के वार्ड-3 स्थित कमला नदी के किनारे है। कुछ युवकों ने उसका हाथ पैर बांधकर जबरन जहर पिला दिया है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन ने उसे गंभीर हालत में खजौली पीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। मधुबनी ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी। खजौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Zoo में आने वाले हैं 3 नए मेहमान! 2 गौर और 1 जिराफ से बदल जाएगी तस्वीर

Bihar Zoo News: पटना जू में जल्द ही नए मेहमान आने वाले हैं। जुलाई के अंत तक शिवमोगा से दो नर गौर और मैसूर से एक नर जिराफ पहुंचेंगे, जिससे जू में जानवरों की संख्या बढ़ेगी और ब्र#BiharZooNews,#PatnaAnimals,#AnimalExchange

Bihar Police का बड़ा फैसला! समस्तीपुर, मधुबनी समेत 5 जिलों में अब SP नहीं SSP करेंगे कमान, जानिए क्या बदलेगा?

Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव करते हुए समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली, सिवान और पूर्वी चंपारण में अब वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद सृजित किए गए हैं।#BiharPolice,#SSPBihar,#LawAndOrder

दरभंगा-समस्तीपुर में होने वाली थी बड़ी डकैती? STF और पुलिस को कैसे मिली भनक, मुठभेड़ में क्या-क्या हुआ?

Bihar STF Encounter: बिहार STF और समस्तीपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में कुख्यात अपराधी अमन साहनी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से समस्तीपुर, दरभंगा और आसपास क#BiharSTF,#SamastipurCrime,#AmanSahani

खुशखबरी! बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की 3687 नौकरी, 7 अगस्त तक ज्वाइनिंग पक्की!

Bihar Assistant Professor Vacancy: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3687 पदों पर बंपर भर्ती शुरू हो गई है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने 211 नए डिग्री कॉलेजों के लिए ये वैकेंसी नि#BiharNews,#AssistantProfessor,#BSUSCRecruitment