दरभंगा/सिंहवाड़ा देशज टाइम्स ब्यूरो।जिले के चर्चित ठेकेदार कुशेस शाही हत्याकांड में पुलिस से घबराकर बुधवार को रुन्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के गायघाट के भोला सिंह उर्फ रितूरंजन व मुजफ्फरपुर जिला के बृजलाल साइन के रुपेश कुमार उर्फ रुपेश ठाकुर ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। वहीं, सिंहवाड़ा में सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लग जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शाही हत्याकांड में प्रभारी सीजेएम राजेश कुमार द्विवेदी ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद मंडलकारा भेज दिया है।
हत्याकांड से जुड़े जिला से बाहर के आधे दर्जन आरोपी पुलिस गिरफ्तारी के भय से भागे फिर रहे थे। पुलिस ने न्यायालय से इश्तेहार प्राप्त कर सबों के घरों पर चिपकाने के बाद कुर्की आदेश भी प्राप्त कर घरों की जब्ती कुर्की करने की तैयारी शुरू कर दी कि यह सफलता मिली।
इधर,वाहन दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बारे में जानकारी के अनुसार, सिमरी थाना क्षेत्र के कुमरपट्टी के पास एनएच 57 पार करते समय पचीस वर्षीय गोपाल कुमार लाल को दरभंगा से मुजफ्फरपुर जा रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घायलावस्था में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने पटना रेफर कर दिया, लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गई।








You must be logged in to post a comment.