spot_img

दरभंगा के जाले नगर परिषद के हाट पर चला बुलडोजर, कई मकान किए गए जमींदोज

spot_img
- Advertisement -
जाले, (दरभंगा), देशज टाइम्स ब्यूरो। जाले नगर परिषद क्षेत्र के जाले हाट स्थित चार मकानों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए बुलडोजर जेसीबी चला कर ध्वस्त कर दिया (Many houses were demolished) गया।
यह कार्रवाई रामनाथ पासी की ओर से जिला समाहर्ता के न्यायालय में बाद संख्या 34 /2019/ 20 की ओर से पारित आदेश के आलोक में  23 मार्च को दिए अतिक्रमण मुक्त आदेश के अनुपालन में  किया गया है।
जिला उप समाहर्ता के न्यायालय से जाले थाना नंबर 10 खाता नंबर 1419 खेसरा नंबर 12219, 19215, 19298, 12297 को जमाबंदी संख्या 1007 एवम 1008, 1723,1005,3156 को रद करते हुए वादी रामनाथ पासी वगैरह को दखल कब्जा दिलाने के लिए यह अतिक्रमण भूमि में बने मकान पर बुलडोजर चला कर खाली कराया गया है।
इसमें जामुन साह, राजाराम साह, महेंद्र साह, शत्रुघ्न साह, भारत साह की ईंट-खपरा एस्बेस्ट्रेस निर्मित छ्तदार मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
बुलडोजर चलाने से पूर्व सभी अतिक्रमणकारियों को मकान खाली करने का निर्देश देते हुए अपने मकान से सभी समान निकल लेने का निर्देश दिया।
जाले थाना परिसर में
शुक्रवार को जाले हाट स्थित उक्त चारो मकानों को खाली करने पहुंचे भारी संख्या में पुलिसवल में महिला पुरुष वल के साथ जेसीबी बुलडोजर के साथ अंचलाधिकारी राकेश कुमार दंडाधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो सभी कब्जाधारियों ने  अपने अपने घरों से गृहपयोगी सामग्रियां निकला।

यह भी पढ़ें:  पप्पू यादव को Darbhanga Court में पेश होना पड़ा! 2015 के इस मामले में अब 10 जुलाई को क्या होगा?
कार्रवाई के अंत तक जिला के वरीय उप समाहर्ता गौरव शंकर, जाले थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय के साथ दरोगा गया सिंह समेत जाले थाना के सभी पुलिसबल मौके पर मौजूद थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur में Darbhanga के BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत!

Bihar BDO Wife Death: मुजफ्फरपुर में दरभंगा के जाले बीडीओ की पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई है। मायके वालों ने पति मनोज कुमार पर जहर देकर हत्या और अवैध संबंध का आरोप लगाया है। पुलिस ने ज#BiharCrime,#MuzaffarpurNews,#BDOwifeDeath

दरभंगा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक साथ इतने वारंटी पकड़े गए, नाबालिग भी मिली

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने जिलेभर में चलाए अभियान में कई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सिंहवाड़ा थाना ने नाबालिग अपहृता को बरामद कर आरोपी को भी दबोचा।#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CrimeBihar

बड़ा फैसला: 23 खूंखार आतंकी घोषित, Terrorist List पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मनों पर चला UAPA का डंडा!

UAPA Terrorist List: केंद्र सरकार ने UAPA कानून के तहत 23 दहशतगर्दों को आतंकवादी घोषित किया है। इनमें 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक शामिल हैं, जो जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और#UAPAAct,#TerroristList,#ModiGovtAction

पटना में अब नहीं रहेगा अंधेरा! 82,000 स्ट्रीट लाइटों पर बड़ा फैसला, जानें कब से होगा बदलाव

Patna Street Lights: पटना नगर निगम शहर की 82,000 स्ट्रीट लाइटों को IoT तकनीक से स्मार्ट बनाएगा। इससे ऊर्जा बचेगी, निगरानी आसान होगी और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार होगा।#PatnaStreetLights,#BiharNews,#SmartCityPatna