spot_img

मुजफ्फरपुर में पेड़ से लटकी मिली महिला की अर्धनग्न लाश, रेप के बाद मर्डर…तहकीकात

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गई जब दादर पूल के समीप एक महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। उसके गले मे साड़ी का फंदा था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आशंका जताई जा रही है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया फिर उसकी हत्या कर यहां पेड़ से उसी की साड़ी से लटका दिया गया। फिलहाल पुलिस तहकीकात में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी! मेलबर्न में कार्यक्रम पर खतरा

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास से काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अहियापुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। छानबीन करने पर पता लगा कि महिला ने जो साड़ी पहन रखी थी। उसी का फंदा बना हुआ था। शव को देखकर लग रहा था कि किसी ने हत्या कर टांग दिया है। क्योंकि महिला का पैर जमीन को छू रहा था। वह अर्धनग्न हालत में लटक रही थी।

यह भी पढ़ें:  सनसनी! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज डेब्यू, तिलक वर्मा ने दी कैप; इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत | वैभव भी टीम में

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास से काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अहियापुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। छानबीन करने पर पता लगा कि महिला ने जो साड़ी पहन रखी थी। उसी का फंदा बना हुआ था। शव को देखकर लग रहा था कि किसी ने हत्या कर टांग दिया है। क्योंकि महिला का पैर जमीन को छू रहा था। वह अर्धनग्न हालत में लटक रही थी।

देर रात ही महिला की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया था। क्योंकि उसका हाथ और चेहरा काला पड़ने लगा था। शनिवार सुबह जब उस तरह इलाके के कुछ लोग गए तो पेड़ से लटकती हुई लाश पर उनलोगों की नजर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे। शव के आसपास किसी प्रकार का वस्तु बरामद नहीं हुआ है। महिला के शरीर पर जख्म के कोई निशान पर पुलिस को नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में खूनी फॉर्च्यूनर! मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर स्कूटी सवार दो लड़कियों को हाई प्रोफाइल गाड़ी ने कुचला, ऑन द स्पॉट दोनों की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से महिला के सम्बंध में पूछताछ की गई। लेकिन, किसी ने उसकी पहचान नहीं हो सकी।

थानेदार विजय कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण सामने आएगा। फिलहाल महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों में उसकी तस्वीर भेजी गई है। हत्या या आत्महत्या दोनों पहलू पर जांच की जा रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

DRDO में इंजीनियरों के लिए बड़ा मौका! ₹37,000 की फेलोशिप के साथ करें रक्षा अनुसंधान, चूकें नहीं

DRDO JRF: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (CVRDE) में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं#DRDOJRF,#EngineeringJobs,#DefenceResearch

बिहार पुलिस का अल्टीमेटम: इन 5 गंभीर अपराधों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, SPs को मिले सख्त निर्देश!

Bihar Police: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के पुलिस अधीक्षकों को कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। हत्या, बलात्कार, पुलिस पर हमला, सांप्रदायिक घटनाएं#BiharPolice,#BiharCrime,#LawAndOrder

भोजपुर में चीख-पुकार! हाईवे पर स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर, दंपती समेत 3 की मौत

Bhojpur Road Accident: भोजपुर जिले में आरा-बक्सर हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक दंपती समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।#BhojpurAccident,#BiharNews,#RoadSafety

पंडवानी की ‘महारानी’ तीजन बाई नहीं रहीं, पद्म विभूषण से सम्मानित गायिका ने 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Teejan Bai: पंडवानी को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है#TeejanBai,#Pandwani,#ChhattisgarhNews