spot_img

चिमनी में बैठे मुखिया पति पर छह की संख्या में आए अपराधियों ने किया बम से जानलेवा हमला, बम विस्फोट में यूपी का मजदूर जख्मी

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल बुलंदी पर है। शुक्रवार की रात बेखौफ अपराधियों ने मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर पंचायत के मुखिया पति रंजन सिंह पर बम से हमला किया। इसमें मुखिया पति रंजन सिंह ने भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन बम विस्फोट में एक मजदूर उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ अंतर्गत थाना बागड़ा के जमला मऊ दुरतनमा गांव के रहने वाले रामफेर सरोज का लगभग 21 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,रंजन सिंह ने आरोप लगाया है कि करीब एक साल से उनपर हमला की साजिश की जा रही थी, उसका ऑडियो भी है। फिलहाल पुलिस और तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।

- Advertisement -

वहीं,घायल अमर कुमार के कमर के नीचे कई जगह जख्म हैं, गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुखिया पति रंजन सिंह ने बताया कि गांव के ही मो. मुस्तफा ने सहयोगियों के साथ बम से हमला किया है।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि खोरमपुर पंचायत के मुखिया पति रंजन सिंह घर के पास स्थित अपने चिमनी पर मजदूरों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक छह-सात अपराधियों ने बम से हमला कर दिया। अपराधियों को देखकर रंजन सिंह ने भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन अपराधियों की ओर से फेंका गया बम फटने से उत्तर प्रदेश का निवासी मजदूर अमर कुमार घायल हो गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का लाल 15 साल की उम्र में बना ‘क्रिकेट किंग’, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने देश के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने#VaibhavSuryavanshi,#BiharCricket,#SachinTendulkar

खुशखबरी! बिहार में अब 125 दिन रोजगार की गारंटी, मनरेगा की जगह नई योजना को ₹1663 करोड़ मिले

Bihar VB-G RAMG: बिहार को केंद्र सरकार से VB-G RAMG योजना के तहत 1,663.56 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली है। यह मनरेगा की जगह लेगी और अब 125 दिन रोजगार की गारंटी देगी।#BiharNews,#VBGRAMG,#EmploymentGuarantee

DRDO में इंजीनियरों के लिए बड़ा मौका! ₹37,000 की फेलोशिप के साथ करें रक्षा अनुसंधान, चूकें नहीं

DRDO JRF: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (CVRDE) में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं#DRDOJRF,#EngineeringJobs,#DefenceResearch

डॉक्टर-मरीज संवाद: एम्स पटना में प्रशिक्षण से बदलेगी स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर, जानें कैसे

Patna Health News: पटना के AIIMS में NBEMS ने चिकित्सा पेशेवरों के लिए संचार कौशल पर राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने उद्घाटन कर महत्व समझाया।#AIIMSPatna,#BiharHealth,#MedicalCommunication