spot_img

पति की जहरीली शराब से मौत के बाद विक्षुब्ध चल रही पत्नी भी अपनी 1 साल के बच्चे को छोड़ झूल गई फांसी पर, मौत पर रोने वाला भी नहीं बचा

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां जहरीली शराब से पति की मौत के बाद से विक्षुब्ध चल रही पत्नी ने घर में ही खुदकुशी कर ली है। मामला जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी पहाड़ी मोहल्ले का है। यहां स्व. दीपक पासवान की पत्नी सावित्री देवी ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी।

- Advertisement -

ग्रामीणों के अनुसार, दीपक और सावित्री का अब एक साल का मासूम बच्चा है जिसके सिर से मां-बाप का साया उठ गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीते 16 जनवरी को जहरीली शराब पीने से एक दर्जन लोगों की मौत इलाके में हुई थी। इसी दौरान जहरीली शराब पीने से सावित्री देवी के पति दीपक पासवान की भी मौत हो गई थी। तभी से सावित्री देवी पति के मौत के बाद डिप्रेशन में चल रही थी। एक साल के मासूम बच्चे को छोड़ सावित्री देवी ने फंदे से लटक अपनी इह लीला समाप्त कर ली।

- Advertisement -

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सावित्री देवी अपने बच्चे के साथ घर में अकेली थी। बिजली बिल जमा करने के लिए सावित्री देवी की सास बिजली ऑफिस गई हुए थी। तभी घर में खुद को अकेला पाकर सावित्री देवी ने पंखे के सहारे फंदे से लटक जाना दे दी। घर के सदस्य जब वापस लौट कर आए तो घर के बाहर का दरवाजा बंद था। बगल के घर से जब खिड़की से झांक कर देखा तो सावित्री देवी फंदे से झूल रही थी।

सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पति की मौत के बाद पत्नी अवसाद में चल रही थी। शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का लाल 15 साल की उम्र में बना ‘क्रिकेट किंग’, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने देश के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने#VaibhavSuryavanshi,#BiharCricket,#SachinTendulkar

खुशखबरी! बिहार में अब 125 दिन रोजगार की गारंटी, मनरेगा की जगह नई योजना को ₹1663 करोड़ मिले

Bihar VB-G RAMG: बिहार को केंद्र सरकार से VB-G RAMG योजना के तहत 1,663.56 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली है। यह मनरेगा की जगह लेगी और अब 125 दिन रोजगार की गारंटी देगी।#BiharNews,#VBGRAMG,#EmploymentGuarantee

DRDO में इंजीनियरों के लिए बड़ा मौका! ₹37,000 की फेलोशिप के साथ करें रक्षा अनुसंधान, चूकें नहीं

DRDO JRF: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (CVRDE) में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं#DRDOJRF,#EngineeringJobs,#DefenceResearch

डॉक्टर-मरीज संवाद: एम्स पटना में प्रशिक्षण से बदलेगी स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर, जानें कैसे

Patna Health News: पटना के AIIMS में NBEMS ने चिकित्सा पेशेवरों के लिए संचार कौशल पर राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने उद्घाटन कर महत्व समझाया।#AIIMSPatna,#BiharHealth,#MedicalCommunication