spot_img

बिहार के जमुई में भीषण बम विस्फोट, कई बच्चे झुलसे, युवक का हाथ उड़ा

spot_img
- Advertisement -

बिहार के भागलपुर के जमुई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भयानक बम विस्फोट हुआ है। इससे कई बच्चे जख्मी हो गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जाता है सभी बच्चे माधोपुर ऑक्सफोर्ड प्वॉइंट से पढ़कर वापस घर जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है, बम बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर…

- Advertisement -

अचानक हुए बम विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस बम विस्फोट में चार स्कूली बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बम विस्फोट चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर लक्ष्मीपुर सड़क मार्ग पर हुआ है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

घटना में घायल हुए बच्चों में लक्ष्मण यादव के पुत्र राहुल कुमार, कांग्रेस यादव की बेटी पूनम कुमारी, मनोज यादव के पुत्र विवेक कुमार और विष्णुदेव यादव के पुत्र शिवम कुमार शामिल हैं। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सिमुलतला में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के गुलाब यादव की ओर से चहारदीवारी निर्माण किया जा रहा था। दूसरा पक्ष विशुनदेव ठाकुर भय फैलाने के लिए एक मुस्लिम युवक से बम बंधवा रहा था। बम बनाने के दौरान ब्लास्ट होने से मुस्लिम युवक का दोनों हाथ उड़ गया। उसे इलाज के लिए पटना ले जा रहा था। जमुई पुलिस ने गश्ती के दौरान उसे पकड़ कर सदर अस्पताल में इलाज करा रही हैं। दोनों खबरों का अपडेट आना बाकी है। पढ़ते रहिए देशज टाइम्स

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! कमाई कम, खर्च ज्यादा… CAG रिपोर्ट में सामने आया बड़ा वित्तीय संकट, पढ़िए

Bihar Revenue Deficit: कभी राजस्व बचत दिखाने वाला बिहार अब राजस्व घाटे वाले राज्यों में शामिल हो गया है। कैग रिपोर्ट ने वेतन, पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं पर बढ़ते खर्च को इसका मुख्य क#BiharNews,#BiharRevenueDeficit,#CAGReportBihar

Weather Warning: बिहार में IMD का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में लू, भारी बारिश और वज्रपात का डबल खतरा, 4 जुलाई तक रहें सतर्क

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में मानसून के जल्द पहुंचने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आपके#BiharWeather,#MonsoonBihar,#IMDAlert

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya