spot_img

रथ यात्रा के दौरान करंट से दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, मंदिर की पालकी को मोड़ने के दौरान दौड़ी मौत वाली करंट

spot_img
- Advertisement -

तमिलनाडु के तंजावुर जिले के एक मंदिर में बुधवार सुबह रथयात्रा जुलूस के दौरान करंट लगने से कम से कम 11 लोगों की  मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब लोग मंदिर की पालकी पर खड़े थे, पालकी कालीमेडु के अप्पर मंदिर में एक हाई-ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गई। अधिकारियों ने कहा कि मंदिर की पालकी को मोड़ने के समय ओवरहेड लाइन के संपर्क में आने के कारण यह भीषण हादसा हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  JDU Uttar Pradesh Expansion: वाराणसी पहुंचे निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद चुनावी शंखनाद

जानकारी के अनुसार, तंजावुर जिले के कालीमेडु में अप्पर मंदिर की रथयात्रा के दौरान कई लोग हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। पुलिस ने करंट लगने से 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तंजावुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  वाराणसी पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, काशी विश्वनाथ दरबार में टेका माथा

पुलिस के मुताबिक मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। यह हादसा बुधवार तड़के रथयात्रा के दौरान हुआ। रथयात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु आए थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रथयात्रा एक मोड़ से गुजर रही थी। इसी दौरान रथ पर खड़े लोग हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए।

पुलिस के मुताबिक करंट की चपेट में आने से रथ क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  58 साल में कितना बदल गया हरियाणा? जानिए संघर्ष से विकास की पूरी कहानी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के तंजावुर में बुधवार तड़के हुए रथयात्रा हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र ठीक होने की उम्मीद जताई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Update: चक्रवात मुरासु का असर: बिहार में बदला मौसम, उत्तर बिहार में छाए बादल

Bihar Weather Update: चक्रवात मुरासु के असर से उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य में बादल छाए रहने के आसार हैं। जानिए पूसा कृषि विश्वविद्यालय का नया मौसम पूर्वानुमान।

बिहार में मौसम का यू-टर्न: रात का पारा धड़ाम, जानिए अगले 48 घंटे कैसा रहेगा हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, और अरवल सबसे ठंडा रहा।

भोजपुर में बड़ा हादसा टला: मछली पकड़ने के जाल में फंसा 7 फीट लंबा घड़ियाल, देखने उमड़ी भीड़

Bhojpuri News: भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कपुर दियारा में मछली पकड़ने के दौरान जाल में सात फीट लंबा घड़ियाल फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

दीपावली और छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने इन रूटों पर घोषित कीं स्पेशल ट्रेनें

Bihar special train: दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। लुधियाना-पूर्णिया और टाटानगर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है।