spot_img

संस्कृत विवि के वीसी ने कहा, कर्मियों की कमी से कार्य बाधित

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। संस्कृत विश्वविद्यालय के धर्मशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रध्यापक समेत अन्य पांच कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए वीसी प्रो. सर्व नारायण झा ने कहा कि कर्मियों की कमी से कार्य बाधित हो रहे हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे में वे जिस तेज गति से कार्य करना चाह रहे थे वैसा नहीं कर पा रहे हैं। बाबजूद इसके वे हार मानने वाले नहीं हैं। विकास व उन्नति का काम जारी रहेगा।

- Advertisement -

सेवानिवृत हुए प्रो. चौठी सदाय व शिक्षकेतर कर्मी प्रमोद कुमार, सत्येंद्र झा, सुमित्रानंद ठाकुर,हरिमोहन झा व शिवशंकर झा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को लेकर उन्हें कुछ भ्रांतियां हो गयी थी लेकिन उन्हीं के बल पर विश्वविद्यालय के लम्बित ढेरों कार्यों को निष्पादित किया गया।इसी क्रम में उन्होंने अवकाश प्राप्त कर्मी प्रमोद कुमार व सुमित्रानंद ठाकुर को कल के विश्वविद्यालय को पूर्ववत सेवा देने को कहा। नई पारी की सेवा के लिए दोनों कर्मी को सम्मानीकी भी देने की घोषणा वीसी ने की। उन्होंने सेवानिवृत कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने को कहा और सभी बड़े प्रयोजनों में इन्हें आमंत्रित करने को निदेशित किया।

- Advertisement -

यह जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि सभी सेवानिवृत कर्मियों ने भी अपने संस्मरण सुनाए। वहीं प्रोवीसी प्रो. चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि कर्मियों के अवकाश प्राप्त करने एक कार्य संस्कृति की विदाई होती है। सेवानिवृति को वैधानिक प्रक्रिया बताते हुए उन्होंने प्रो. सदाय को निर्भीक,निष्पक्ष व निरपेक्ष पदाधिकारी बताया। इनसे प्रेरणा लेते हुए उन्होंने कर्मियों से कार्य करने को आवश्यक कहा। सभी कर्मियों के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की उन्होंने कामना की। इसी क्रम में प्रो. सदाय ने कुलपति की प्रशंसा करते हुए निरपेक्ष भाव से उत्तम कार्य संस्कृति पर बल दिया।

- Advertisement -

साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक सांस है तब तक संस्कृत के लिए ही जिएंगे। कर्मचारी नेता रविंद्र कुमार झा के संचालन में हुए इस कार्यक्रम को प्रो. शशिनाथ झा ने भी संबोधित किया। संस्कृत में लिखे एक अभिनंदन पत्र को प्रो. सदाय को भेंट की। प्रो. श्रीपति त्रिपाठी,अनिल कुमार झा,डॉ दिलीप कुमार झा, अमरनाथ शर्मा ने भी अपने विचार रखे। पुरानी यादों को ताजा किया।सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवांत लाभ के साथ पाग व चादर से सम्मानित किया गया।

संस्कृत विवि के वीसी ने कहा, कर्मियों की कमी से कार्य बाधित

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां … मुठभेड़ ! जजुआर में हथियार के बल बाइक लूटकर फरार हुए अपराधी | पढ़िए...

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बावजूद अपराधी एक बाइक लूटकर फरार हो गए।#BiharCrime,#MuzaffarpurNews,#PoliceEncounter

बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाएगा ये ‘विजन 2030’! CM Samrat का बड़ा ऐलान, 8 नई योजनाएं शुरू |5 जिलों में बनेंगे विशेष...

Bihar Fisheries Vision 2030: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को देश का अग्रणी मत्स्य पालन राज्य बनाने के लिए 'विजन 2030' के तहत 8 प्राथमिकता परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इससे 50,200 मीट्रि#BiharFisheries,#SamratChoudhary,#BiharEconomicGrowth

Darbhanga News: मुस्लिम +2 उच्च विद्यालय के रसायन -शिक्षक जुनैद खान की मौत, सेवानिवृत्ति से ठीक 20 दिन पहले हुआ हादसा, पिकअप वैन ने...

Kewati News: केवटी के मुस्लिम +2 उच्च विद्यालय के रसायन शास्त्र शिक्षक और पूर्व डीपीएस निदेशक जुनैद खान का सड़क हादसे के बाद निधन हो गया। वे 30 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाल#KewatiNews,#JunaidKhan,#BiharAccident

बिजली विभाग का बड़ा ऐलान! बिहार के लाखों घरों को मिलेगी मुफ्त बिजली| कहां पहुंचे ऊर्जा सचिव अजय यादव- क्या देखा – क्या कहा...

Bihar Electricity: बिहार के ऊर्जा सचिव श्री अजय यादव ने सारण जिले का दौरा कर बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन और#BiharElectricity,#PMSuryaGhar,#SaranNews