spot_img

न्यायिक हिरासत से मिली मुक्ति, जेल से अभी-अभी बाहर आएंगें Lalu Prasad Yadav, 30 को पटना में लगाएंगें दरबार

spot_img
- Advertisement -

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को न्यायिक हिरासत से मुक्ति मिल गई। चारा घोटाला से संबंधित डोरंडा कोषागर से निकासी मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव गुरुवार को जमानत पर जेल से रिहा हो जाएंगे। बुधवार को हाई कोर्ट से जमानत का आदेश सिविल कोर्ट को भेजा गया था।

- Advertisement -

लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने गुरुवार को बेल बॉन्ड भरा। दोपहर तक उन्हें जेल से जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा। हाई कोर्ट ने उन्हें 10 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। इसके बाद बेल बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी की गई।

- Advertisement -

उम्मीद है कि, लालू प्रसाद एक-दो दिनों में पटना आ सकते हैं। डाेरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने उन्‍हें जमानत दी है। लेकिन कागजातों के चक्‍कर में वे बाहर नहीं निकल पा रहे थे। गुरुवार को उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया गया है। इस बीच खबर आ रही है कि लालू प्रसाद एम्‍स से डिस्‍चार्ज होकर 30 अप्रैल की शाम तक पटना आ सकते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना का मरीन ड्राइव बदलेगा! अब जीविका दीदियों के लिए बनेगा 'महिला हाट', 6 KM लंबा वाकवे, देखें क्या है सरकार का मास्टर प्लान

अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि रंजन कुमार और अंजल किशोर सिंह मामले में बेलर हैं। रिलीज ऑर्डर जारी हो चुका है। अब यहां से बिरसा मुंडा कारागार के लिए रिलीज ऑर्डर भेज दिया गया है। अधिवक्ता ने बताया कि लालू प्रसाद यादव 42 महीने तक सजा काट चुके हैं और फिलहाल एम्स में इलाजरत हैं। लालू प्रसाद यादव एम्स से डिस्चार्ज होंगे या नहीं यह पूरी तरीके से एम्स के डॉक्टरों पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा: भोजपुर एनकाउंटर पर मां का रुला देने वाला बयान, हर तरफ अविश्वास!

22 अप्रैल को हाई कोर्ट से मिल चुकी है जमानत
चारा घोटाले के पांच मामलों के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को 22 अप्रैल को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। चारा घोटाला के डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर 22 अप्रैल झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी।

यह भी पढ़ें:  125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी अंधेरा! दरभंगा के जाले में फूटा गुस्सा, पानी का भी संकट |पंचायत समिति की बैठक में हंगामा

लालू प्रसाद यादव को आधी सजा पूरी करने के आधार पर जमानत दी गई है। लालू प्रसाद को नियम के अनुसार 30 महीने की सजा काटनी थी, जबकि वे 42 महीने की सजा काट चुके हैं। जमानत के लिए लालू प्रसाद को 10 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया था।

चारा घोटाले में रांची के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के एक मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को दोषी करार देते हुए 25 फरवरी को पांच साल की सजा और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। लालू प्रसाद यादव का इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा है। इससे पहले लालू रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें एम्स दिल्ली रेफर किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident