spot_img

जयनगर-पटना एक्सप्रेस, दानापुर-जयनगर एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों के समय में बदलाव, मधुबनी और पटना के बीच ट्रेनों को लेकर पढ़िए पूरा अपडेट

spot_img
- Advertisement -

पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) के बरौनी जंक्शन से गुजरने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों समेत आठ ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। तकनीकी कारणों से आठ ट्रेनों के समय-सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

- Advertisement -

दस मई से पटना जंक्शन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03284 पटना-बरौनी मेमू पैंसेजर स्पेशल संशोधित समयानुसार 08.15 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान कर 08.22 बजे सचिवालय हाल्ट, 08.27 बजे फुलवारी शरीफ, 08.40 बजे पाटलीपुत्र, 08.48 बजे दीघा ब्रिज हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

- Advertisement -

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि दस मई से राजेन्द्र नगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13248 राजेन्द्रनगर-कामाख्या एक्सप्रेस तथा 12 मई से राजेन्द्र नगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13246 राजेन्द्रनगर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार 23.15 बजे राजेन्द्रनगर से प्रस्थान कर 23.26 बजे पटना साहिब, 23.35 बजे बंकाघाट, 23.44 बजे फतुहा, 23.54 बजे खुसरूपुर, 00.10 बजे बख्तियारपुर, 00.23 बजे बाढ़ स्टेशनों पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का मोकामा और न्यू जलपाईगुड़ी/कामाख्या के बीच समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CM Samrat का मॉर्फ्ड वीडियो वायरल: मधुबनी साइबर थाने में FIR, इंस्टाग्राम आईडी और Madhubani cyber police की तेज फॉरेंसिक जांच

इस ट्रेन का पहलेजा घाट और बरौनी के बीच समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दो मई से जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार 03.15 बजे जयनगर से प्रस्थान कर 03.27 बजे खजौली तथा 03.38 बजे राजनगर स्टेशनों पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का मधुबनी और पटना के बीच समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News किडनी मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस ट्रामा सेंटर में शुरू हुई डायलिसिस सेवा

दस मई से पाटलीपुत्र से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15079 पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार 14.50 बजे पाटलीपुत्र से प्रस्थान कर 14.56 बजे दीघा ब्रिज हाल्ट पहुंचेगी तथा यहां से 14.57 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का पहलेजा घाट और गोरखपुर के बीच समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:  CM Samrat का मॉर्फ्ड वीडियो वायरल: मधुबनी साइबर थाने में FIR, इंस्टाग्राम आईडी और Madhubani cyber police की तेज फॉरेंसिक जांच

दस मई से पटना जंक्शन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03611 पटना-सासाराम पैंसेजर स्पेशल संशोधित समयानुसार 15.10 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान कर 15.15 बजे सचिवालय हाल्ट, 15.22 बजे फुलवारी शरीफ, 15.32 बजे दानापुर, 15.41 बजे नेउरा, 15.50 बजे सदीसोपुर स्टेशनों पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का बिहटा और सासाराम के बीच समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसके साथ ही गाड़ी संख्या 13234 दानापुर-राजगीर एक्सप्रेस दस मई से दानापुर से 07.00 बजे के बदले 06.50 बजे राजगीर के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह 13226 दानापुर-जयनगर एक्सप्रेस दस मई से दानापुर से 06.50 बजे के बदले 07.00 बजे जयनगर के लिए प्रस्थान करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम का यू-टर्न: रात का पारा धड़ाम, जानिए अगले 48 घंटे कैसा रहेगा हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, और अरवल सबसे ठंडा रहा।

भोजपुर में बड़ा हादसा टला: मछली पकड़ने के जाल में फंसा 7 फीट लंबा घड़ियाल, देखने उमड़ी भीड़

Bhojpuri News: भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कपुर दियारा में मछली पकड़ने के दौरान जाल में सात फीट लंबा घड़ियाल फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

दीपावली और छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने इन रूटों पर घोषित कीं स्पेशल ट्रेनें

Bihar special train: दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। लुधियाना-पूर्णिया और टाटानगर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है।

Bihar MLC Election: जेडीयू की हार और बागी निर्दलीयों के पाला बदलने से गरमाई बिहार की सियासत

Bihar MLC election results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद जेडीयू की हार और निर्दलीय पार्षदों के बीजेपी के साथ आने से एनडीए में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानिए अंदरखाने की पूरी रिपो